सेहत

मॉनसून का खूबसूरत मौसम संग ले आता है बीमारियां: कैसे करे अपना बचाव ?

मॉनसून में नार्मल फ्लू बचने के तरीके: क्या करे और  क्या न करे


गर्मी का मौसम जाने के बाद मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मॉनसून का मौसम जितना खूबसूरत और सुहाना होता है इसमें उतना ही संक्रामक फैलने का खतरा भी होता है। इस मौसम में लोगों को नार्मल फ्लू होता है इस बरसात के मौसम में लोगों को सर्दी-खांसी होना आम बात है। परन्तु अभी पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस ने अपना कहर मचाया हुआ है जिसके चलते लोग बहुत परेशान है। लोग आम फ्लू और कोरोना वायरस में अंतर नहीं कर पा रहे है। तो चलिए आज हम आपको बताते है मॉनसून के मौसम में नार्मल फ्लू से बचने के उपाय।

1. उबाला पानी: मॉनसून के मौसम में सभी लोगों को पानी उबालकर ही पीना चाहिए। क्योकि पानी उबालकर पीने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया और रोगाणु नष्ट हो जाते है। साथ ही रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक विषाणु शरीर से बाहर निकल जाते है।

और पढ़ें: बदलते मौसम में होने वाले फ्लू और कोरोना वायरस में क्या हैं अंतर?

2. नमक का कम सेवन: मॉनसून के मौसम में नमक कम खाना चाहिए या फिर ये कहे नमक स्वादानुसार ही रखना चाहिए। क्योंकि  नमक शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे आपको आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। साथ ही हाइपरटेंशन, कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज और डायबिटीज के रोगियों को भी खाने में नमक कम या फिर हिसाब खाना चाहिए।

3. सीजनल फल: मॉनसून के मौसम में आपको सिर्फ सीजनल फल ही खाने चाहिए जैसे जामुन, पपीता, बेर, आम, सेब, अनार, आड़ू और नाशपाती आदि। इन  फलों से आपको मिलने वाले न्यूट्रीशन शरीर को इंफेक्शन, एलर्जी और सामान्य रोगों से दूर रखता है।

4. डीप फ्राय फूड:  मॉनसून के मौसम में आपको डीप फ्राय फूड से थोड़ी दूरी   बना कर रखनी चाहिए मतलब कि इस मौसम आपको समोसा, ब्रेड पकौड़ा या कचौड़ी जैसी चीज़े  नहीं खानी चाहिए। क्योकि इस मौसम में हमारी पाचन क्रिया सुस्त होती है जिसके कारण हमे खाना पचाने में काफी मु्श्किल आती है।

5. पर्याप्त नींद: मॉनसून के मौसम में आपको रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इसके साथ ही आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली खाद्य चीजों का सेवन भी करना चाहिए। जैसे कद्दू, ड्राय फ्रूट्स, वेजिटेबल सूप, चुकंदर आदि।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button