सेहत

Bottle Gourd Juice Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, वेट लॉस से लेकर बीपी को कंट्रोल करती है ये सब्जी

Bottle Gourd Juice Benefits: लौकी एक ऐसी अद्भुत हरी सब्जी है, जिसका जूस पीने से 3 महीने के अंदर आपकी सेहत में काफी बदलाव और सुधार आ सकता है। जूस पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये आपको सफेद बालों और झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

Bottle Gourd Juice Benefits: लौकी के जूस को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, स्वास्थ्य के लिए है बेहतर

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हरी सब्जियां पोषक तत्वों और विटामिन का पावर हाउस हैं। लेकिन उनसे सभी पोषक तत्वों को लेने के लिए आपको उन्हें जूस के रूप में सेवन करना चाहिए। लौकी एक ऐसी अद्भुत हरी सब्जी है, जिसका जूस पीने से 3 महीने के अंदर आपकी सेहत में काफी बदलाव और सुधार आ सकता है। जूस पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। Bottle Gourd Juice Benefits ये आपको सफेद बालों और झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं लौंकी के जूस के फायदे यहां तक सीमित नहीं हैं बल्कि लौंकी सेहत को और भी कई कमाल के स्वास्थ्य लाभ देती है। आज हम आपको रोज सुबह खाली पेट लौंकी का जूस पीने के कुछ गजब के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

रोजाना लौकी जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे Bottle Gourd Juice Benefits

हार्ट हेल्थ करे बेहतर

कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर लौकी के जूस का रोजाना सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है, जिससे हृदय संबंधित बीमारियों का जोखिम कम होता है।

पाचन शक्ति करे दुरुस्त Bottle Gourd Juice Benefits

डाइटरी फाइबर से भरपूर लौकी का जूस पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है। इसलिए इसका रोज सेवन पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे उल्टी, दस्त, कब्ज और अपच आदि पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

Read More:- Benefits Of Giloy: 10 बीमारियों का एक इलाज है गिलोय, जानें इसके सेवन का सही तरीका, डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ-साथ खूबसूरती भी बढ़ाता है ये आयुर्वेदिक पेड़

इम्यूनिटी बूस्टर है लौकी का जूस Bottle Gourd Juice Benefits

विटामिन C से भरपूर लौकी का जूस इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। लौकी के जूस का नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह जूस करामाती हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का जूस बेहद लाभकारी हो सकता है। इस जूस में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है। शुगर के मरीज नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।

किडनी को रखे स्वस्थ Bottle Gourd Juice Benefits

लौकी का जूस किडनी के लिए अच्छा होता है। इस जूस का सेवन करने से किडनी की फंक्शनिंग बेहतर हो सकती है और इससे किडनी की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए भी लौकी का जूस लाभकारी होता है।

बीपी को करे कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी लौकी का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। यदि आप लगातार खाली पेट लौकी का जूस पीते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जो बीपी को भी कंट्रोल कर सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

वेट लॉस में है मददगार Bottle Gourd Juice Benefits

आपको बता दें कि लौकी हाइ फाइबर से भरपूर होता है। लौकी जूस का सेवन पेट के लंबे समय तक भरे होने का एहसास कराता है, जिससे भूख कम लगती है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

त्वचा पर निखार लाए लौकी

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लौकी के जूस का रोजाना सेवन करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। कील मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। आपकी त्वचा खिली खिली नजर आती है।

मानसिक स्वास्थ्य को रखे बेहतर Bottle Gourd Juice Benefits

लौकी में पाया जाने वाला कोलीन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो ब्रेन सेल्स को बढ़ाने और मानसिक विकारों को दूर करने में सहायक होता है। इसका नियमित सेवन करने से स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन से बचा जा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button