सेहत

सेब का जूस पीने से होते हैं यह फायदे!

सेब में बहुत से जरूरी पोषण तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होते हैं। कई लोगों को सेब की बजाए उसका जूस पीना ज्यादा पसंद होता है। अगर आप रोजाना एक सेब नहीं खा पा रहे हैं तो उसका रस निकाल कर जरूर पीएं।

सेब के छिलके में छुपे हुए हैं ये लाभकारी 12 गुण। एक गिलास सेब का जूस पीने से शरीर में विटामिन, मिनरल्‍स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता जिस कारण यह सबसे उपयुक्त फल माना जाता है।

Apples-Apple-Juice-4

अब आइए जानते हैं सेब का जूस पीने के फायदे क्या हैं!

अस्थमा से बचाए: सेब में फ्लेवोनॉयड होता है, जो कि अस्थमा से बचाव करता है। यह फेफड़ों को  मजबूत बनाता है और उसे सही रूप से काम करने में मदद करता है।

कैंसर से रोकथाम: सेब का जूस हमें ट्यूमर और कैंसर से बचाता है, जिसमें खासतौर पर वह हमें फेफड़ों के कैंसर से बचाता है।

कब्ज से भी बचाए: सेब में सोरबिटॉल होता है, जो कि कब्ज से राहत दिलाता है।

इसके सौंदर्य लाभ:  इसका रस बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसका रस खुजली, सूजन, फटी त्वचा और झुर्रियों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। बालों में रूसी दूर करने के लिए सेब का रस लगाएं और फिर कुछ घंटों बाद बाल धो दें।

आंखों की रौशनी बढ़ाए: सेब के रस में विटामिन ए होता है, जो कि आंखों की रोशनी बढाने में मददगार है। इसके अलावा यह आंखों के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए:  सेब के रस में विटामिन सी, आयरन, बोरोन आदि होते हैं, जो कि एक साथ मिल कर हड्डी मजबूत बनाते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button