सेहत

Benefits Of Mozrella Cheese: स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है मोजरेला चीज, जानें घर पर बनाने का आसान सा तरीका

Benefits Of Mozzarella Cheese: मोजरेला चीज आपके इम्यूनिटी सिस्टम से लेकर मसूड़ों तक सभी को अच्छा करता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि मोजरेला चीज के स्वास्थ्य लाभ क्या है। और आप इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं।

Benefits Of Mozzarella Cheese: इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी सेहतमंद है मोजरेला चीज

आमतौर पर मोजरेला चीज का इस्तेमाल पिज्जा, मैक्रोनी और पास्ता जैसी चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए कियाा जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह बेहद स्वादिष्ट लगता है। क्योंकि यह खाने में नरम और काफी टेस्टी होता है। मोजरेला चीज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि इसके कई कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। मोजरेला चीज आपके आहार को पौष्टिक बनाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, मिनरल और विटामिन शामिल होते हैं। मोजरेला चीज आपके इम्यूनिटी सिस्टम से लेकर मसूड़ों तक सभी को अच्छा करता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि मोजरेला चीज के स्वास्थ्य लाभ क्या है। और आप इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं।

मोजरेला चीज से होने वाले स्वास्थ्य लाभ Benefits Of Mozzarella Cheese

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत

एक अध्ययन पाया गया है कि पनीर युक्त आहार जैसे कि मोजरेला चीज, हमारे टी-सेल्स की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाता है और उसे नियंत्रित भी करता है। टी-सेल्स संक्रमित सेल्स को खत्म करने का काम करती है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। पेट फूलने या सूजन आने जैसे समस्याओं से निपटने के लिए मोजरेला चीज का सेवन करना चाहिए।

दांतों के लिए फायदेमंद Benefits Of Mozzarella Cheese

दूध, पनीर और चीज में दांतों को सुरक्षित रखने वाले पदार्थ पाए जाते हैं। चीज आपके दांतों के एनामेल पेंट (enamel) को पहले जैसा बनाने में मदद करता है और सोते समय लार बहने जैसी समस्या को भी दूर करता है। मोजरेला चीज में पाए जाने वाले कैसिइन, कैल्शियम और फास्फोरस दांतों के एनामेल को सुरक्षित रखते हैं। इसके साथ ही मुंह के बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करते हैं।

Read More:- Ginger Side Effects In Summer: गर्मियों में सोच समझकर करें अदरक का सेवन, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद Benefits Of Mozzarella Cheese

मोजरेला चीज में प्रोबायोटिक्स और आंतों को बेहतर बनाने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इनके सेवन से आप खराब बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं और आंत के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं। मोजरेला चीज आपकी आंतों को बेहतर बनाने के लिए काफी फायदेमंद है और इसके सेवन से आप अपने स्वास्थय को अच्छा बना सकते हैं। ध्यान रहे कि आप 25-30 ग्राम से अधिक मोजरेला चीज न खाएं।

हड्डियों को दे मजबूती Benefits Of Mozzarella Cheese

मोजरेला चीज के एक औंस में लगभग 140mg कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी फायदेमंद है। मोजरेला चीज कैल्शियम और फास्फोरस और विटामिन k2 का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डी में फ्रैक्चर होने के खतरों को कम करता है। विटामिन k2 और फास्फोरस हड्डियों को काफी मजबूत बनाता है और कई लोग इसके लिए दवाईयों का सेवन भी करते हैं।

मोजरेला चीज में हैं भरपूर प्रोटीन Benefits Of Mozzarella Cheese

प्रोटीन और फाईबर हमारे शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरूर है। मोजरेला चीज के एक औंस में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। जो लोग कम वजन होने के कारण परेशान रहते हैं, उन्हें मोजरेला चीज अपने आहार में जरूर शामिक करना चाहिए। कुपोषित, कमजोर या कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने वाले लोगों को अपने आहार में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसके अलावा बच्चों के विकास और लंबाई बढ़ाने के लिए भी मोजरेला चीज काफी फायदेमंद है। हृदय रोग, मोटापा और जिम जाने वाले व्यक्तियों को मोज़ेरेला चीज़ का सेवन सीमित करना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

घर पर ऐसे बनाएं माेजरेला चीज

मोज़रेला चीज बनाने के लिए सामग्री

  • 2 लीटर दूध
  • 2 चम्मच सफेद सिरका

बनाने की विधि Benefits Of Mozzarella Cheese

गाय या भैंस का फुल फैट वाले दूध को हल्का गर्म कर गैस बंद कर दें। उसके बाद उसमें सफेद सिरका डालें और इसे लगातार चलाते रहें। जल्दी ही आपको दूध से पानी अलग होते हुए दिखाई देगा। अब थोड़ी देर बाद छलनी की मदद से इसका पानी निकालें और पनीर को अलग कर लें। पनीर को साफ़ पानी से धोएं। उसके बाद इसे तब तक अच्छी तरह से निचोड़ें जब तक इसका सारा पानी निकल न जाए। पनीर को लगातार निचोड़ना है। इसमें पानी की एक बूंद भी नहीं रहनी चाहिए। जब तक की पनीर एकदम सॉफ्ट न बन जाए उसे तब तक मैश करते रहना है। Benefits Of Mozzarella Cheese

अब अगले स्टेप में पनीर को कुछ मिनट के लिए पनीर का जो गर्म पानी था उसमे डीप करेंगे और फिर से उसे गूंथने लगेंगे। जब तक कि पानी न निकल जाए। इस प्रोसेस को लगातार करते रहना है। ऐसा करने से चीज में खिंचाव और स्मूदनेस आती है। इस प्रक्रिया को ठीक उसी तरह दोहराते रहे। अंत में चीज को बर्फ वाले ठंडे पानी में डुबोकर ठंडा कर लें और फिर वापस मैश कर एक प्लास्टिक के थैली में रैप कर उसे फ्रिज में रख देंगे। अब आपको बिना किसी झंझट के बिल्कुल स्टोर जैसा परफेक्ट पिज्जा चीज मिल जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button