सेहत

Aluminium Foil Side Effects: अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल में पैक करके खाते हैं खाना, तो सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Aluminium Foil Side Effects: एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना सही है लेकिन अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा रहा है तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर तब ज्यादा जब एल्युमिनियम फॉयल में एसिडिक फूड देर तक रखा जाए।

Aluminium Foil Side Effects: एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखने के नुकसान, जानें कितना इस्तेमाल सुरक्षित

भोजन को लंबे समय तक गर्म बनाए रखने के लिए हम सभी के घरों में पैकिंग के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। फॉयल में अच्छे से रैप करके रखी गई रोटियां और अन्य चीजें कई घंटों तक गर्म और नरम बनी रहती हैं। पर क्या इन फॉयल का इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए ठीक है? भोजन को किन बर्तनों में पकाना चाहिए, इनका रखरखाव कैसे किया जाना चाहिए इस बारे में कई अध्ययनों में विस्तार से बताया गया है।  Aluminium Foil Side Effects स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि भोजन को पकाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तन और पैकिंग के लिए एल्युमिनियम के फॉयल का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि ज्यादातर लोग इस बात से बेखबर हैं कि वास्तव में इससे हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई शोध इस बात पर ध्यान केंद्रित कराते रहे हैं कि एल्युमिनियम हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। जाने-अनजाने हमारे भोजन में भी इसकी मात्रा हो सकती है। तो आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल से हमारे सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखने के नुकसान Aluminium Foil Side Effects

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक है। जब भी हम एम्युमिनियम फॉयल को खाना गर्म रखने के लिए उपयोग करते हैं तो इसके लिए गर्म खाना फोल्ड कर देते हैं। जब गर्म खाना एल्युमिनियम फॉयल की संपर्क में आता है तो एल्युमिनियम के तत्व खाने में आ जाते हैं। लंबे समय तक इस तरह का खाना खाने से भूलने की बीमारी हो सकती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स Aluminium Foil Side Effects

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना सही है लेकिन अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा रहा है तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर तब ज्यादा जब एल्युमिनियम फॉयल में एसिडिक और साल्टी फूड देर तक रखा जाए। इससे केमिकल रिएक्शन के चलते स्वाद बदल सकता है और लीवर-किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा देर तक पैक्ड फूड में मॉइश्चर बनने से बैक्टीरिया पनपने की समस्या भी हो सकती है। वहीं, जब सिट्रिक या खट्टी चीजों को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटते हैं तो खट्टी चीज एल्युमिनियम से रिएक्शन करती हैं और केमिकल रिएक्शन के बाद पेट को नुकसान पहुंचता है। जिससे पाचन की समस्या भी हो सकती है।

Read More:- Benefits Of Eating Saunf Mishri: सौंफ के साथ मिश्री खाने के होते हैं कई फायदे, पेट से लेकर इन समस्याओं से मिलती है राहत

कई गंभीर बीमारियों का खतरा Aluminium Foil Side Effects

एक्सपर्ट के मुताबिक, एल्युमिनियम फॉयल में रखे खाने क लंबे समय तक खाने से पुरुषों में इंफर्टिलिटी की गंभीर समस्या बढ़ सकती है। इससे हड्डियों का विकास भी प्रभावित हो सकता है। वहीं, किडनी की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने, रखने और खाने से शरीर मे कई खतरनाक तत्व जमा हो जाते हैं और अस्थमा, लिवर और कमजोर इम्युनिटी की समस्या पैदा कर सकते हैं।

फॉयल पेपर में खाना रैप करके खाने के नुकसान

किडनी Aluminium Foil Side Effects

एल्युमीनियम फॉयल में पैक फूड हमारी किडनी को खराब कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि खाना फॉयल पेपर में न रैप करें।

हड्डियां Aluminium Foil Side Effects

हड्डियों की सेहत के लिए नुकसानदायक है फॉयल पेपर में रखा खाना। एल्युमिनियम फॉयल में रखा खाना खाने से हमारी हड्डियों का विकास भी प्रभावित हो सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

इम्यूनिटी Aluminium Foil Side Effects

फायल पेपर में रखा खाना खाने से इम्यूनिटी पर असर पड़ सकता है। इम्यूनिटी ही नहीं इससे पाचन तंत्र को पर असर पड़ सकता है।

तो क्या बंद कर दें एल्युमिनियम का इस्तेमाल? Aluminium Foil Side Effects

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा संभव नहीं है कि किचन से एल्युमिनियम को पूरी तरह से हटा दिया जाए पर इसका इस्तेमाल कम करने का प्रयास किया जा सकता है। भोजन को कम तापमान पर पकाएं। भोजन को पकाने के लिए गैर-एल्युमिनियम बर्तनों का इस्तेमाल करें, जैसे कि कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन। इसके अलावा लंबे समय तक एल्युमिनियम फॉयल में भोजन रखने से बचा जाना चाहिए। फॉयल में भोजन को रखकर ओवेन में गर्म करने से बचना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button