गौतम गंभीर ने पूरी तरह किया धोनी को अनदेखा
क्या गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच दूरियां बढ़ गई हैं… यह हम नहीं सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रही फोटो और वीडियों सवाल उठा रही हैं। जी हां, हाल ही में दिल्ली और झारखंड के बीच खेले गए रणजी ट्राफी मैच के दौरान दोनों के बीच यह दूरियां देखी गई।
इस वीडियो में मैच खत्म होने के बाद झारखंड के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक-एक कर सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे, ठीक उसी समय जब दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर धोनी के सामने आये तो उन्होंने अजीब-सा रूख अपनाते हुए धोनी को अनदेखा किया और बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए।
गौतम के इस व्यवहार को देखते हुए धोनी ने एक बार फिर से पलटकर उनकी तरफ देखा, लेकिन गंभीर उन्हें पूरी तरीके से अनदेखा कर आगे निकल गए और पलटकर देखा भी नहीं।
गौतम गंभीर ने क्रिकेट की महान परंपरा को तोड़ते हुए जिस तरह धोनी को अनदेखा किया है, यह न केवल धोनी के लिए बल्कि सभी को हैरान करने वाला पल था।