स्वादिष्ट पकवान

Sweet Potato Recipes: सर्दियों में शाम के नाश्ते के लिए शकरकंद से बनाएं ये टेस्टी डिशेज

सर्दियां आ गई है और इन दिनों भारतीयों को शाम के नाश्ते में चाय के साथ स्नैक्स तो चाहिए ही चाहिए। सर्दियों में मार्किट में शकरकंद आ गए है और शकरकंद हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये हमारे शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। फाइबर और पोटेशियम से भरपूर यह सब्जी, कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर है।

Sweet Potato Recipes: सेहत के लिए फायदेमंद है शकरकंद, जानिए इसे बनाने का सही तरीका 


सर्दियां आ गई है और इन दिनों भारतीयों को शाम के नाश्ते में चाय के साथ स्नैक्स तो चाहिए ही चाहिए। सर्दियों में मार्किट में शकरकंद आ गए है और शकरकंद हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये हमारे शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। फाइबर और पोटेशियम से भरपूर यह सब्जी, कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर है। हालांकि, इसके इतने फायदे होने के बावजूद हम इसे अपनी डाइट में कम ही शामिल करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कि आप इसे केवल भुनकर या सेक कर ही नहीं बल्कि इसकी कुछ टेस्टी डिशेज बना कर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं या फिर शाम के नाश्ते के लिए इससे कई तरीके के स्नैक्स भी बना सकते है। 

स्वीट पोटैटो फ्राइज

फ्राइज सिर्फ आलू के ही नहीं बल्कि शकरकंद के भी बनाए जा सकते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को छील कर पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद उसपे तेल, नमक और मिक्सड हर्ब्स छिड़क कर मिलाएं ताकि सारे शकरकंद अच्छे से कवर हो जाएं। इसके बाद इसे फ्राई कर लें और आपके स्वीट पोटैटो फ्राइज तैयार हैं। इसे आप टोमैटो केचअप या किसी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। शाम की चाय के साथ ये स्नैक बेस्ट है। 

25 सर्वश्रेष्ठ शकरकंद व्यंजन - एक जोड़ा पकाता है

स्वीट पोटैटो हम्मस

Read More: Top Vegetarian Snacks: बनाने में Easy और खाने में Super Tasty! जानिए पूरी सूची

हम्मस भी शकरकंद से बनाई गई डिश है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। शकरकंद के हम्मस बनाने के लिए, इसे छोटे टुकडों में काट लें और इस पर तेल, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और मिक्सड हर्ब्स छिड़कें। इसके साथ, इसमें लहसुन के टुकड़े डालें और ओवन में बेक करें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसमें चाहें तो बाद में थोड़े और मसाले मिला सकते हैं और हो गए आपके स्वीट पोटैटो हम्मस तैयार। इसे चाय के साथ मज़े से खाएं या बच्चों को कुछ चटपटा खाना हो तो ये बनाकर खिलाए। 

The Best Sweet Potato Casserole Recipe | Food Network Kitchen | Food Network

स्वीट पोटैटो वेजेज

स्वीट पोटैटो वेजेज खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए शकरकंद को काट लें और उस पर तेल डालें, नमक, लहसुन और मिक्सड हर्ब्स। इसके बाद इसे ओवन में बेक कर लें और आपके स्वीट पोटैटो वेजेज तैयार हैं। मेयोनीज, टोमौटो केचअप और ऑरिगानों मिक्स करके डिप बना सकते हैं, जिसके साथ आप इन्हें परोस सकते हैं। बाजार के मोमोस और चिल्ली पोटैटो से हैल्थी और बनाने में भी आसान है शकरकंद की ये रेसिपी। 

Roasted Sweet Potatoes (Perfectly Seasoned!) | Recipe Cart

स्वीट पोटैटो सूप

सर्दियों के मौसम में सूप पीना तो सभी को पसंद होता है। इस बार आप शकरकंद का सूप बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को छीलकर, घीस लें। इसके बाद एक पैन में तेल में मसाले, प्याज, धनिया, अदरक और लहसुन डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। इसके बाद पैन में दाल, शकरकंद और सीजनिंग डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और नींबू का रस डालें और स्वीट पोटैटो सूप तैयार है। इसे गर्म गर्म पिए और सर्दियों का आनंद लें। 

Healthy Sweet Potato Soup (Easy) - Cooking For Peanuts

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button