स्वादिष्ट पकवान

Mango Lassi: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाती है ये खास मैंगो लस्सी, एक बार जरूर करें ट्राई

गर्मियों को आम का सीजन भी कहा जाता है। वजह साफ है आम लोगों को इतना पसंद है कि बाजार में आते ही लोग इसकी तरह-तरह की डिशेज बनाने लगते हैं। गर्मियों में आम की लस्सी पीना काफी फायदेमंद होता है। यह स्वादिष्ट भी होता है और सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

Mango Lassi: ऐसे बनाए घर पर ये खास मैंगो लस्सी, घर में सब को आएंगे बेहद पसंद


Mango Lassi: गर्मी का मौसम और उसमें आम और दही से बनने वाली आम लस्सी आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ पूरे शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में सहायक होती है। जहां दही प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होती है, वहीं आम भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, फोलेट, पोटैशियम,क्वेरसेटिन और बीटा कैरोटिन जैसे अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने मदद करता है। यदि आप भी हैं आम खाने के शौकीन, तो आइए जानते हैं इनसे बनी 7 तरह की लस्सियों के बारे में।

मैंगो स्ट्रॉबेरी लस्सी

3- 5 स्ट्रॉबेरी के साथ एक कप आम का गूदा, दो कप दही और शहद को अच्छे से ब्लेंड करें और आईस क्यूब के साथ आनन्द उठाएं।

आम अखरोट लस्सी

8- 10 भीगे हुए अखरोट के पेस्ट में एक कप आम का गूदा, दो कप दही, शहद और दालचीनी पाउडर को डालकर ब्लेंड करें। तैयार है आपकी लस्सी।

मैंगो चिया सीड्स लस्सी

दो बड़े चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स में एक कप आम का गूदा और दो कप दही और शहद डालकर ब्लेंड करें। इसमें ऊपर से आईस क्यूब डालें।

आम बादाम लस्सी

इसे बनाने के लिए एक कप आम के गूदे में 12-15 भीगे हुए बादाम, 2 कप दही को डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। अब इसमें शहद और केवड़ा जल मिलाकर फिर से ब्लेंड करें। तैयार है आपकी लस्सी।

आम हल्दी लस्सी

इसे बनाने के लिए एक कप आम के गूदे के साथ एक कप दही, एक चम्मच हल्दी और शहद स्वादानुसार डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। तैयार है आपका आम हल्दी लस्सी।

मैंगो मिंट लस्सी

मैंगो मिंट लस्सी बनाने के लिए एक कप आम के गुदे में, दो कप दही 6- 8 पुदीने की पत्तियां, मेपल सिरप और 2-3 आईस क्यूब को ब्लेंड करें। तैयार है आपकी मैंगो मिंट लस्सी। आप इसे ठंडा-ठंडा इंजॉय करें।

Read More: Breakfast Recipe: ऐसे बनाएं घर पर आलू की सब्जी और पू़ड़ी, खाते ही मेहमानों के मुँह से निकलेगा ” वाह”

आम नारियल लस्सी

इसे बनाने के लिए दो कप नारियल के दूध की दही में, एक कप आम का गूदा, दो कप दही, मेपल सिरप को डालकर ब्लेंड करके इसका ठंडा ठंडा लुत्फ उठाएं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button