स्वादिष्ट पकवान

मोज़रेल्ला चीज़ स्टिक्स

मज़्ज़ेदार स्नैक : मोज़रेल्ला चीज़ स्टिक्स


मोज़रेल्ला चीज़ स्टिक्स इटालियन स्नैक है। ये स्वाद में बेहद लज़ीज़ होते हैं। विदेशी होते हुए भी इनका स्वाद भारतीय पकवानों से कम नही होता। इन्हें खाने के बाद आप उंगलियाँ चाटते रह जायेंगे। इन्हें बनाना काफी सरल है और सबसे मज़्ज़ेदार बात यह है कि इसे घर के सभी सदस्य अवश्य पसन्द करेंगे।

यह स्नैक सामान्य तौर पर मोज़रेल्ला चीज़, मैदा और ब्रेडक्रम्बस से तैयार किया जाता है। यह एक पोष्टिक स्नैकहै और यह आपको पूरे दिन के लिए पर्याप्त ऊर्जा भी दे सकता है। आपके घर में कोई छोटी मोटी पार्टी हो यो यह उसमे भी बखूबी शामिल हो सकता है।

तो आइये जाने कैसे बनेंगी स्टिक्स

आवश्यक सामग्री

  • 300 ग्राम मोज़रेल्ला चीज़
  • ½ कप चने का आटा
  • 1 कप रिफाइंड आयल
  • ½ कप मैदा
  • ½ कप ब्रेडक्रम्बस
मोज़रेल्ला चीज़ स्टिक्स
मोज़रेल्ला चीज़ स्टिक्स

तैयारी में लगने वाला समय – 120 मिनट

कैलोरी – 220

सर्विंग – 4 लोगों के लिए

विधि

  • सबसे पहले मोज़रेल्ला चीज़ को लंबा लंबा काट लें और इन्हें अलग अलग कर के रख दें।
  • मैदा और चने के आटे को एक बड़े गहरे बर्तन में डालें और इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब एक प्लेट में ब्रेडक्रम्बस फैला लें और उस गाढ़े पेस्ट मे एक एककर चीज़ स्टिक्स को प्लेट में फैले ब्रेडक्रम्बस में लपेट लें
  • अब एक प्लेट में पेर्चमेंट पेपर बिछाइये और इसमें ब्रेडक्रम्बस से लिपटी चीज़ स्टिक्स को इस पर रख दें। और इसके बाद इन्हें 1-2 घण्टे तक फ्रिज में रख दीजिए।
  • जब 1-2 घण्टे हो जाएं तब एक फ्राइंग पैन में तेल डालकर इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई करें ।
  • अब इन्हें केचप ये पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

विशेष

  • आप मोज़रेल्ला चीज़ स्टिक्स को इंडियन टच देने के लिए बेसन और मैदा के पेस्ट में स्वादानुसार नमक , मिर्च या काली मिर्च भी दाल सकते हैं। इससे उसका और बेहतर स्वाद आएगा।
  • अगर आप अंडा खाते हैं तो आप चने के आटे और मैदा का प्रयोग करने की जगह एगवाइट का भी प्रयोग कर सकते हैं। एगवाइट लेकर उसे अच्छे से फेंट लें और इसमें चीज़ स्टिक्स को डूबा दें।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button