स्वादिष्ट पकवान

बनाएं मिक्स वेज पराठा रोल और करें बच्चों को सरप्राइज

घर पर ट्राई करें ये डिश और बन जाएं सुपर कूल मॉम


मिक्स वेज पराठा रोल बच्चों को बहुत पसंद आता है और ये बनाने में भी बेहद आसान होते हैं। साथ-ही-साथ ये खाने में सेहतमंद भी होते हैं क्योंकि इसमें सब्जियां भी शामिल होते हैं।

मिक्स वेज पराठा
मिक्स वेज पराठा

चलिए आज आपको बताते है मिक्स सब्जी पराठा रोल बनाने की विधी :-

सामग्री-

  • 1 कप आटा,
  • 1/2 कप दूध
  • 1 बडा चम्मच तेल

भरावन के लिए-

  • गाजर – 1/4 कप लंबे आकार में बारीक कटी हुई
  • चुकंदर – 1/4 कप बारीक कटा
  • प्याज – 1/4 कप बारीक कटा
  • शिमला मिर्च – 1/4 कप बारीक कटी
  • पत्तागोभी – 1/4 कप बारीक कटी
  • नींबू का जूस – 1/2 छोटा चम्मच
  • चिली सॉस – 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 1/2 छोटा चम्मच बारीक कटा
  • सफेद तिल – 1/2 छोटा चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल- 1 छोटा चम्मच

* सभी सामग्री को मिलाएं।

सजाने के लिए-

1 बड़ चम्मच आइल ड्रेसिंग 1 बडा चम्मच तेल,

लहसुन, मिर्च, प्याज, काली मिर्च, तुलसी, लाल मिर्च कुटी हुई, नमक और सिरका मिलाया हुआ। नींबू के छिलके का सफेद हिस्सा निकाल कर गोल स्लाइस में काटा हुआ और चीज कद्दूकस किया हुआ।

बनाने की विधी-

भरावन और सजाने की सामग्री को छोड़कर बाकी की सभी सामग्री को मिला कर गूंध लें। तवा गरम करें। गुंधे हुए आटे के छोटे-छोटे गोलाई बनाकर पतले-पतले पराठे बना लें। इसी तरह से बाकी के पराठे भी तैयार कर किसी प्लेट में निकाल लें।

अब भरावन की सामग्री को मिलाएं। तैयार पराठों पर

2 बडे़ चम्मच भरावन फैला कर रोल करें। रोल पर ऑइल ड्रेसिंग करें और चीज बुरक कर बच्चों के लिए सर्व करें।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button