स्वादिष्ट पकवान

मकर संक्रांति पर जरूर बनाए उड़द दाल की खिचड़ी, जानिए इस दिन क्या है इसका महत्तव: Makar sankranti urad dal khichdi

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन से सभी शुभ कामों को करने की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति पर उड़द खिचड़ी और तिल से बनी चीजें खाने और दान देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

Makar sankranti urad dal khichdi:उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, देशी घी- अचार के साथ करें सर्व


Makar sankranti urad dal khichdi: मकर संक्रांति पर लोग तरह-तरह की चीजें बनाकर खाते हैं। संक्रांति पर तिल और गुड़ का जितना महत्व होता है उतना ही उड़द की दाल का भी। संक्रांति पर ज्यादातर घरों में उड़द दाल की खिचड़ी बनाई जाती है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। मकर संक्रान्ति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। उड़द की दाल और चावल दान करने का भी महत्व है। ऐसे में अगर आप मकर संक्रान्ति पर कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं तो स्वाद और सेहत से भरी उड़द दाल की खिचड़ी जरूर बनाएं। ये खिचड़ी बनाने का बहुत ही आसान होती है। जानते हैं उड़द दाल की खिचड़ी की रेसिपी।

क्यों खाई जाती है उड़द दाल वाली खिचड़ी

मकर संक्रांति पर क्यों खाई जाती है उड़द दाल वाली खिचड़ी काली उड़द दाल असल में शनि दोषों से जोड़ कर देखा गया है। वहीं, चावल को सूर्य से जोड़ कर देखा जाता है। शनि सूर्य पुत्र हैं और इन दोनों को मिलाना आपके जीवन में सूर्य और शनि का बैलेंस पैदा कर सकता है। इससे एक तरफ जहां सूर्यदेव खुश हो जाते हैं वहीं, शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है।

उड़द दाल खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री-

-1 कप उड़द दाल

-4 कप चावल

-2 चम्‍मच जीरा

-4 चुटकी हींग

-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-5 चम्‍मच देसी घी

-नमक स्‍वादानुसार

Read More: क्यों मनाते है मकर संक्रांति का पर्व ? जानें इसके पीछे की कथा और महत्व : Makar Sankranti 2024

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले कुकर में 2-3 बडी चम्मच भरकर घी डालें और गर्म करें।

2- अब इसमें जीरा, हींग, दाल चीनी, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची डाल कर मीडियम आंच पर भून लें।

3- जब मसाला भुन जाए तो इसमें टमाटर, हल्दी, हरी मिर्च, अदरक और हरी मटर डाल कर भून लें।

4- जब टमाटर गल जाए तो इसमें उड़द दाल और चावल डाल दें।

5- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल सारी चीजों को मिला दें।

6- करीब 2 मिनट तक भूनें और कुकर में 1.5 कप पानी डाल कर ढ़क्कन बंद कर दें।

7- कुकर में अब 1 सीटी तेज पर आने दें और फिर 1 सीटी मीडियम आंच पर आने दें।

8- जब कुकर में प्रेशर खत्म हो जाए तो खिचड़ी को मिक्स कर लें।

9- अब खिचड़ी को प्लेट में निकाल कर सर्व करें।

10- उरद दाल की खिचड़ी को आप चटनी, अचार या घी के साथ के खा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button