स्वादिष्ट पकवान

Dahi Recipes: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं दही से बने ये खास व्यंजन, आज ही करें ट्राई

गर्मियों में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ये एक बेहतरीन प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। ये कैल्शियम और विटामिन डी (Curd Recipes) जैसे पोषक तत्व से भरपूर होता है।

Dahi Recipes: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही है बेहद जरूरी, ऐसे करें सेवन


Dahi Recipes: चिलचिलाती गर्मी सुकून तब मिलता है जब आपको ठंडा पानी नसीब हो जाए। इन दिनों पेट खराब होने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए लोग ऑयली और हैवी खाना खाने से परहेज करते हैं। बढ़ते तापमान को मात देने के लिए ठंडी चीजों का आनंद लेने से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता। वैसे तो गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए आप नींबू पानी से लेकर शेक तक कई विकल्प ट्राई कर सकते हैं, लेकिन दही का मजा ही अलग है। दही, आपके पेट के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करती है। प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, कैल्शियम और आवश्यक विटामिन से भरपूर दही न केवल आपको ठंडक पहुंचाती है बल्कि आंत के स्वास्थ्य में सुधार करती है। आइए आज आपको स्वादिष्ट दही से बनने वाले ऐसी हल्की रेसिपीज बनाएं, जो गर्मी के दिनों में आपको तरोताजा रखेंगे।

छाछ

दही में पानी मिलाकर इसे हैंड ब्लेंडर से मिक्स करें। इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा, नमक और चाट मसाला डालें और परोसें। ये आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसे ठंडा करके परोसें. गर्मियों के लिए ये एक बेहतरीन ड्रिंक है।

दही चावल

ये दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है।इसे पके हुए चावल के साथ दही, भुनी हुई मूंगफली, कटा हुआ खीरा, प्याज, टमाटर, अनार के दाने, नमक, काली मिर्च और मूंगफली का तेल, जीरा, करी पत्ता और सरसों का तड़का लगाकर बनाया जाता है।

कर्ड डिप

हंग कर्ड, स्प्रिंग अनियन, भुना हुआ लहसुन, टमाटर, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च से कर्ड डिप बनाया जाता है। इसे आप चिप्स, नाचोस और रोल के साथ परोस सकते हैं।

दही अंजीर के कबाब

यह एक सिम्पल वेजिटेरियन कबाब रेसिपी है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। अंजीर, दही, पनीर और हरी मिर्च के मिश्रण से तैयार इन कबाब को आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं।

लस्सी

ये दही, चीनी, गुलाब के शरबत और मेवों से बना एक स्वादिष्ट ड्रिंक है। गर्मियों में पिया जाने वाला ये एक लोकप्रिय ड्रिंक है। इसे ठंडा परोसा जाता है।

श्रीखंड

श्रीखंड दही से बनी एक पारंपरिक मिठाई है। इसे चीनी, केसर और इलायची पाउडर के साथ बनाया जाता है।

खीरा और लौकी का रायता

ये एक साइड डिश है। इसे कद्दूकस की हुई लौकी या खीरे में दही में मिलाकर बनाया जाता है। इसमें नमक, चीनी, काली मिर्च, भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर भी डाला जाता है।

Read More: Aaj Ka Rashifal: कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन रहेगा अच्छा, बस करना पड़ सकता है ये काम

दही इडली

ये एक स्नैक डिश है. इसे बनाना बहुत ही आसान है। स्टीम्ड इडली को फेंटे हुए दही में भिगोया जाता है। इसमें नमक, काला नमक, चाट मसाला, काली मिर्च, हरी चटनी और इमली की चटनी डाली जाती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button