स्वादिष्ट पकवान

Bread Uttapam Recipe: ऐसे बनाएं बच्चों के लिए टेस्टी ब्रेड उत्तपम, खाने ओर बनाने दोनों में बेहद आसान

बच्चों को नाश्ता कराना मुश्किलों से भरा काम होता है, क्योंकि बच्चे हर दिन नई डिश की डिमांड करते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए घर पर टेस्टी ब्रेड उत्तपम बना सकते हैं।

Bread Uttapam Recipe: ये रही ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सामग्री और इसकी आसान विधि…


Bread Uttapam Recipe: रोज़-रोज़ एक ही जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और घर में ब्रेड, सूजी सब कुछ है तो आप इसका इस्तेमाल करके बेहतरीन ब्रेड उत्तपम बना सकती हैं। ब्रेड के बने सैंडविच तो हमने काफी खा लिए हैं। जहां बात साउथ इंडियन खाने की आती है तो वो हेल्दी तो होता ही है। साथ ही साथ ब्रेड की कई डिश लोगों को पसंद आती है। हम आज जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं वो बेहद आसान है और बहुत ज्यादा सुविधाजनक है। झटपट तैयार हो जाती है और आपके इसके लिए लंबे समय तक तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है।

बच्चों को दें टेस्टी ब्रेड उत्तपम

बच्चों को नाश्ता कराना मुश्किलों से भरा काम होता है, क्योंकि बच्चे हर दिन नई डिश की डिमांड करते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए घर पर टेस्टी ब्रेड उत्तपम बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो बच्चों को एनर्जी देते हैं।

ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सामग्री

 

4 ब्रेड स्लाइस

आधा कप सूजी

दो बड़े चम्मच मैदा

आधा कप दही

एक बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

छोटा प्याज (बारीक कटी हुई)

शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)

दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

टमाटर (बारीक कटा हुआ)

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

पानी जरूरत के अनुसार

ब्रेड उत्तपम बनाने की विधि

Step 1 :

सबसे पहले ब्रेड के किनारे काट लें और उसके सफेद हिस्से पर थोड़ा सा पानी लगाकर सॉफ्ट कर लें।

Step 2 :

अब इसे सूजी, थोड़ा सा तेल और दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। ध्यान रहे पेस्ट ऐसा बनना चाहिए जो आसानी से तवे पर फैल सके।

Step 3 :

जब पेस्ट बन जाए तो उसमें सब्जियां मिलाएं। और तवा गर्म करें।

Step 4 :

सबसे आखिर में नमक डालें जब तवे पर सेकने के लिए तैयार हो। ऐसा करने पर उत्तपम में एक्स्ट्रा पानी नहीं आएगा।

Step 5 :

अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और थोड़ा गर्म होने पर उत्तपम का बैटर डालें। इसे उसी तरह गोल बनाएं जैसे चीले के लिए फैलाया जाता है।

Read More: Chicken Gravy Recipe: घर पर इस तरह से बनाएं चिकन ग्रेवी, बड़े के साथ बच्चों को भी आएंगा बेहद पसंद

Step 6 :

एक बार सिकने के बाद पलट लें। थोड़ा सा तेल डाल लें पलटते समय। पकने के बाद सॉस या चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button