फितूर का दूसरा गाना पशमीना हुआ रिलीज!
आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फितूर’ का दूसरा गाना ‘पशमीना’ हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने को आवाज दी है अमित त्रिवेदी ने। यह गाना आदित्य और कटरीना पर फिलमाया गया है।
फिल्म फितूर में अदित्य रॉव कपूर और कैटरीना कैफ के साथ तब्बू भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। तब्बू फिल्म में कैटरीना की मां की भूमिका निभाएंगी। आपको बता दें, यह फिल्म चार्ल्स डिंकेस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्स्पेक्टेशन’ पर बनाई गई है।
अभिषेक कपूर के निर्देशन के बनी फितूर में अदित्य और कैटरीना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। 12 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आप भी देखिये, फितूर के नये गाने पशमीना को…!!