मनोरंजन

#ThrowbackThursday: लता मंगेशकर की जिंदगी का सबसे बड़ा सच, जो किसी को नहीं मालूम

इस राजा से था लता मंगेशकर को प्यार पर नहीं की कभी शादी


इस राजा से था लता मंगेशकर को प्यार पर नहीं की कभी शादी 

सुरो की रानी लता मंगेशकर जिनकी आवाज़ के लोग आज भी कायल हैं। उनके द्वारा गाये गए सभी गाने आज भी लोगो के दिलों को छू जाते हैं। लेकिन लता मंगेशकर की जिंदगी का एक सबसे बड़ा सच जिसका जवाब आज भी लोग ढूंढ़ते हैं की आखिर उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की ? क्यों अपने सुर से सभी के दिल जीतने वाली लता असल जिंदगी में हमेशा अकेली रही।

सभी जानते हैं की सुरो की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली लता मंगेशकर को कई कठनाइयों का सामना करना पड़ा है। महज 13 साल की उम्र में अपने पिता को खोने के बाद लता मंगेशकर ने ही अपने छोटे भाई-बहनों को सम्हाला था। यही वजह है की पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते लता मंगेशकर ने शादी नहीं की। लेकिन यह सच नहीं है, लता मंगेशकर की शादी न करने का सच उनका पहला प्यार था। अपने सुर से सभी का दिल जीतने वाली लता मंगेशकर एक राजा  को अपना दिल दे बैठी थी।

इस राजा से था लता मंगेशकर को प्यार पर नहीं की कभी शादी 

आपको बता दें कि लता मंगेशकर को राजस्थान के डुंगरपुर के महराजा राज सिंह से प्यार हो गया था। महाराजा राज सिंह लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ के बहुत अच्छे  दोस्त थे। वो अक्सर एक साथ क्रिकेट खेला करते थे। लता मंगेशकर की मुलाक़ात महाराजा राज सिंह  से तब हुई  थी जब वो लॉ की पढ़ाई करने मुंबई आये थे। महाराजा राज सिंह अक्सर लता मंगेशकर के घर उनके भाई से मिलने आया करते थे।

इस मुलाक़ात के दौरान लता और महराजा राज सिंह काफी अच्छे दोस्त बन गए।फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गयी। इसी दौरान लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर सिंगर बन चुकी थी। लता और महाराजा राज सिंह के रिश्ते मीडिया की लाइम लाइट्स से ज्यादा दिन तक छुप नहीं पाए। अपने प्यार को लेकर लता मंगेशकर ने कभी मीडिय से बात चीत में कुछ नहीं बताया।

खबरों के मुताबिक लता मंगेशकर और महाराजा राज सिंह शादी करने वाले थे। लेकिन इनकी शादी नहीं हो पाई क्योंकि महराजा राज सिंह ने अपने परिवार से वादा किया था की वो किसी आम घर की लड़की को घर की बहू नहीं बनाएंगे। इसी के चलते दोनों अलग हुए लेकिन जहाँ एक तरफ लता मंगेशकर ने शादी नहीं की वही दूसरी और महाराजा राज सिंह ने भी कभी शादी नहीं की। वो जिंदगी भर कुंवारे रहे। पहला प्यार और वो भी इतना गहरा की भूले से भुलाया नहीं जा सकता, यही वजह थी की लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की।

और पढ़ें: इको-फ्रेंडली क्लॉथ डायपर ब्रांड का सफर

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button