मनोरंजन

Vivek Agnihotri: आज बेंगलुरु में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री करेंगे अपनीं आगामी फिल्म ‘पर्व’ का एलान

'एस एल भैरप्पा' की कन्नड़ भाषा में लिखी गई किताब 'पर्व' को आधार बना कर फिल्म निर्माता 'विवेक अग्निहोत्री' अपनी नई फिल्म का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। यह संस्कृत महाकाव्य महाभारत का पुनर्कथन है

Vivek Agnihotri:एस एल भैरप्पा की किताब ‘पर्व’ को आधार बना कर फिल्म निर्माता  ‘विवेक अग्निहोत्री’ करने जा रहे नयी फिल्म का शुभारम्भ


Vivek Agnihotri: भारत के जाने-माने फिल्म निर्माता  “विवेक अग्निहोत्री” अपनी हिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब आपने नए प्रोजेक्ट की ओर तेजी से काम करते नजर आ रहे हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्माता की ‘कश्मीरी फाइल्स’ के बाद से न केवल इनके फैंस बल्कि इनके क्रिटिक्स दोनों की निगाहें अब इनकी अगली फिल्म पर टिकी हुई हैं।गौरतलब है कि,निर्माता की लास्ट  फिल्म ‘द वैक्सीर वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर काबिज होने में असफल रही। ऐसे में  फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि  निर्माता  जल्द ही अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’  जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के बाद    विवेक अग्निहोत्री अब ‘पर्व’ पर काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह कहानी एस एल भैरप्पा की किताब ‘पर्व’ से प्रेरित है। जानकारी के मुताबिक यह तीन पार्ट्स वाली बड़ी फ्रेंचाइजी होगी।खबर है कि  निर्देशक आज बेंगलुरु में फिल्म से जुडी घोषणा करेंगे। कार्यक्रम में निर्माता के साथ उनके टीम सदस्य जिनमें अभिनेत्री पल्लवी जोशी, सह-लेखक  प्रकाश बेलावाड़ी और पर्व उपन्यास के लेखक ‘एस. एल. भैरप्पा’ के नाम प्रमुख हैं, कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read more: TNR Collection Day 1: रवि तेजा की ये फिल्म पहले दिन किया शानदार कलेक्शन, ‘गणपत’ को छोड़ा पिछे

‘एस एल भैरप्पा’ की कन्नड़ भाषा में लिखी गई  किताब  ‘पर्व’ को आधार बना कर फिल्म निर्माता  ‘विवेक अग्निहोत्री’ अपनी नई  फिल्म का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह संस्कृत महाकाव्य महाभारत का पुनर्कथन है, जिसे मुख्य पात्रों के प्रतिबिंबों की सहायता से वर्णित किया गया है। फिलहाल उपन्यास को व्यापक रूप से सराहा गया है।

सिल्वर स्क्रीन से भी आगे ख्याति बटोर चुके विवेक अग्निहोत्री, एक बहुमुखी कलाकार हैं। अग्निहोत्री एक ऐसी भारतीय फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो अपने सम्मोहक फिल्मों  के योगदान के लिए काफी चर्चित  हैं। अगर बात करे उनकी सिनेमाई उपलब्धियों की तो, उनकी  ‘द ताशकंद फाइल्स’ काफी प्रमुख है, जो भारत के दूसरे प्रधान मंत्री, लाल बहादुर शास्त्री के निधन  की रहस्यमय परिस्थितियों की एक दिलचस्प जांच पर आधारित है।तो वहीं दूसरी ओर  ‘द कश्मीर फाइल्स’ उनकी एक  प्रभावशाली परियोजना है जिसका असर लोगो में लम्बे समय के लिए देखा गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button