मनोरंजन

The Great Indian Kapil Show: 6 साल बाद कपिल शर्मा संग लौटे सुनील ग्रोवर, जानें इस बार लोगों को कितना हंसाया

The Great Indian Kapil Show: इसमें दो राय नहीं सुनील के लौटने से शो में चार चांद लगे। कपिल का उन्हें ताना मारना और सुनील का कभी इग्नोर करना या फिर जवाब देकर उनकी बोलती बंद करना...ये सब मोमेंट्स लौटे।

The Great Indian Kapil Show: रणवीर से नाराज दिखी डफली, कृष्णा कीकू ने लूटी लाइमलाइट

”आप आए हैं इस बगिया में, फूल खिले हैं गुलशन गुलशन….” 6 साल बाद वो ऐतिहासिक पल आया जब कॉमेडी के दो महारथियों का मिलन हुआ। सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा शो में देखने का मौका मिला। पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। लेकिन क्या इस इंतजार का फल उतना ही मीठा था, जिसकी फैंस को उम्मीद थी? क्या कमबैक एपिसोड में सुनील ने सभी धुरंधर कॉमेडियंस के बीच लाइमलाइट लूटी? चलिए बताते हैं।

इसमें दो राय नहीं सुनील के लौटने से शो में चार चांद लगे। कपिल का उन्हें ताना मारना और सुनील का कभी इग्नोर करना या फिर जवाब देकर उनकी बोलती बंद करना…ये सब मोमेंट्स लौटे। लेकिन अफसोस सुनील का एक्ट शो का हाईलाइट नहीं बन सका। गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी के बाद सुनील अब डफली बने हैं। उनकी एंट्री यूनीक थी। एक बड़े से डिब्बे को गिफ्ट की तरह लाकर उन्हें पेश किया गया। बॉक्स को जब खोला तो सरप्राइज में सुनील ग्रोवर बाहर निकले। फिर शुरू हुआ कपिल और सुनील का एक दूसरे को ताने मारना। यहां तक सब मजेदार था। इसके बाद डफली कपूर परिवार से मिली। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की ‘डफली’ गुत्थी का 3.0 वर्जन है।

सुनील के आने से शो में लगा फ्रेशनेस का तड़का

इससे पहले भी गुत्थी को ‘चुटकी’ के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया गया था। लेकिन उनके आने से कपिल का शो थोड़ा मजेदार हो गया है। सिर्फ ‘डफली’ ही नहीं सुनील ग्रोवर इस शो में कई और किरदारों में भी दर्शन देंगे। सुनील की गैरहाजिरी में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी कपिल के शो में महिला किरदार निभाए हैं। लेकिन महिला किरदार निभाते समय न तो उनमें औरतों की नजाकत नजर आती है और न ही उनके एक्सप्रेशन। लेकिन सुनील ग्रोवर महिला किरदार पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। फिर उनकी आवाज से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक सुनील की तरफ से खुद को बतौर औरत पेश करने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है। यही वजह है कि उनकी एंट्री से कपिल के शो में फ्रेशनेस का तड़का लगा है।

Read More:- Kapil Sharma Birthday Special: आज इंडिया के सबसे महंगे कॉमेडियन हैं कपिल शर्मा, एक शो का चार्ज करते 70 लाख रुपये, कभी PCO में करना पड़ा था काम

नाम नया, अंदाज़ पुराना

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल और सुनील ग्रोवर दोनों ने एक दूसरे के बीच हुए झगड़े को लेकर खूब कॉमेडी की। दर्शकों के लिए ये अनुभव बिल्कुल नया था क्योंकि इससे पहले इन दोनों ने अपनी दोस्ती या दुश्मनी को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की है। भले ही सुनील ग्रोवर की वजह से कपिल के शो में फ्रेशनेस आ गई हो, लेकिन उनका ये रूप पहले भी ऑडियंस ने देखा है। गुत्थी बनकर मेहमानों के साथ फ्लर्ट करने वाले सुनील ने अब डफली बनकर ये फ्लर्टिंग बरकरार रखी है। लेकिन इस एक ही एपिसोड से उन्हें जज करना सही नहीं होगा। आने वाले एपिसोड में कपिल के साथ मिलकर सुनील ग्रोवर कौन से नए एक्ट्स लेकर आते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

कपूर फैमिली से मिलती है डफली

आपकाे बता दें कि शो के पहले दिन डफली कपूर फैमिली से मिलती है। लेकिन रणबीर से वो नाराज है, क्योंकि उन्हें छोड़कर एक्टर ने आलिया से शादी जो कर ली है। डफली का रूठना और रणबीर का मनाना चलता रहा। फिर दोनों का रोमांस देखने को मिला। हैंडसम हंक रणबीर और डफली का एनिमल के लव सॉन्ग पर रोमांस परफेक्ट मोमेंट था। डफली के एक्सप्रेशंस गजब के थे। अपना ये हुनर सुनील पहले भी कपिल के शो में दिखा चुके हैं। गाना खत्म होते ही डफली रोते हुए चली जाती है। फिर डफली गायब… इसके बाद वो नजर नहीं आई। सुनील को स्क्रीन पर और देखने की इच्छा रखने वाले फैंस इस पल निराश हुए।

सुनील के एक्ट में कहां रही कमी?

सुनील अपने सीन्स में फनी थे, लेकिन पूरे एक्ट में वो एक्स फैक्टर नहीं था, जो आपको हंस-हंसकर लोटपोट कर दे। सुनील ने जो किया (रोमांस) वो पहले भी दर्शक देख चुके हैं। उनके लुक की बात करें तो, वही फीमेल गेटअप, जो गुत्थी और रिंकू देवी का मिक्स है। बोलने का उनका अंदाज भी वही पुराना था। मतलब 6 साल बाद वो बस बदले नाम के साथ ही लौटे। उनकी कॉमेडी का अंदाज सब पहले की याद दिला रहा था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सुनील ग्रोवर को कम आंकना होगी गलती

रणबीर संग उनके रोमांस के अलावा और भी कोई फन फैक्टर होता तो शो में धमाल मच जाता। कमबैक के लिए सुनील को अपनी कॉमे़डी का स्टाइल और अप्रोच थोड़ी चेंज करनी चाहिए थी। ताकि वो गुत्थी, रिंकू देवी जैसे किरदार के बाहर निकलकर एक नया किरदार खड़ा कर छा जाते। वैसे ये पहला एपिसोड है सुनील ग्रोवर को कम आंकना गलती होगी। क्योंकि उनके पोटेंशियल, टैलेंट से हर कोई वाकिफ है।

धांसू एंट्री मारते हैं कृष्णा अभिषेक

आने वाले एपिसोड्स में सुनील क्या पता ऐसा एक्ट करें कि पूरे शो का हाईलाइट वो ही रहें। सुनील का नॉट सो एंटरटेनिंग एक्ट खत्म होने के बाद स्टेज पर धांसू एंट्री मारते हैं कृष्णा अभिषेक, जो एनिमल मूवी के अबरार बने हैं। उनकी शादी का सेगमेंट चल रहा है। कीकू और कृष्णा की जोड़ी ने ऐसा रौला मचाया कि आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। दोनों कॉमेडियंस का जोश फुलऑन हाई था।

दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उनके पंच, एक्सप्रेशंस, एक्शन, कॉमिक टाइमिंग सब ऑन पाइंट रहा। दोनों जब तक स्टेज पर रहे, दर्शकों को गुदगुदाते रहे। उनके एक्ट ने कॉमेडी शो की एंडिंग को सुपर्ब बना दिया। कृष्णा क्या धमाल कॉमेडी करते हैं इसका नजारा वो बिग बॉस में आकर कई बार दे चुके हैं। कभी मिथुन तो कभी जैकी श्रॉफ बनकर उन्होंने लोगों को जमकर हंसाया है। फर्स्ट एपिसोड रिव्यू के बेसिस पर कह सकते हैं सुनील को जो गर्दा उड़ाना चाहिए था, उसमें वो चूके, क्योंकि कृष्णा-कीकू सभी पर भारी पड़े। उन्होंने पूरा शो अपने नाम कर लिया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button