मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत का सच्चा साथी आज भी देख रहा है उनकी राह, वीडियो देख कर आप हो जायेंगे इमोशनल

आज भी सुशांत सिंह राजपूत के वापस लौट इंतजार कर रहा है फज


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस में भी सन्नाटा छा गया है। आज न सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री भी सुशांत सिंह राजपूत और उनके काम को बहुत मिस कर रही है। आज उनके परिवार वालो के साथ उनके फैंस भी उनके लिए न्याय की भी मांग कर रहे है। सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी यहाँ कोई है जो आँखे बिछा कर बेसब्री से सुशांत सिंह राजपूत का इंतजार कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज को आज भी उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत वापस लौट आएंगे। इस बात की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने फज का एक वीडियो शेयर करते हुए दी।

और पढ़ें: क्या आप जानते है अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के पवित्र रिश्ते की शुरुआत नोक- झोक  से हुई थीं?

https://www.instagram.com/p/CDjRPzvh_3Z/?utm_source=ig_embed

मल्लिका सिंह ने शेयर की डॉगी फज की वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निर्धन के बाद से उनकी भांजी मल्लिका सिंह अकसर अपने मामू से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। अभी हाल ही मल्लिका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज का एक वीडियो शेयर किया। जिसमे डॉगी दूसरी तरफ देखता हुआ नजर आ रहा था इस वीडियो को शेयर करते हुए मल्लिका सिंह लिखती है “जब भी कोई दरवाजा खुलता है या कोई दरवाजे के पास से जाता है तो फज बड़ी उम्मीद से देखता है”। डॉगी फज को आज भी उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत वापस लौट आएंगे।

https://twitter.com/itsSSR/status/1073492513229484032?s=20

अगर आप सुशांत सिंह राजपूत के सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर डाले तो आपको वहा डॉगी फज से जुड़े कई वीडियो मिल जाएगी। जिसमे सुशांत सिंह राजपूत डॉगी फज के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही आपको ये भी बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी मिल चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अभी भी मामले की तहकीकात चल रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button