मनोरंजन

Rituraj Singh: …कुछ ऐसा था ऋतुराज सिंह के जिंदगी का सफर, थिएटर से की करियर की शुरूआत, बॉलीवुड-OTT पर भी कर चुके थे कमाल

Rituraj Singh: ऋतुराज ने तोल मोल के बोल शो के जरिये जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।

Rituraj Singh: 12 साल की उम्र से ऋतुराज सिंह ने की थी एक्टिंग की शुरुआत, किस्मत से मिला था पहला टीवी सीरियल

टेलीविजन एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। वे 59 वर्ष के थे। ऋतुराज सिंह बनेगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने लाडो 2 में बलवंत चौधरी का किरदार भी निभाया था। जबकि उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी काम किया है। इन दिनों वह अनुपमा सीरियल में भी नजर आ रहे थे। ऋतुराज ने तोल मोल के बोल शो के जरिये जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। एक्टर अरशद वारसी ने ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जताया है। चलिए जानते हैं कि ऋतुराज का एक्टिंग करियर कैसा रहा?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुराज के दोस्त ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से किसी बीमारी के चलते अस्पताल में एडमिट थे। फिर कुछ दिन बाद वह हॉस्पिटल से डिसचार्ज हो गए। 19 फरवरी को फिर तबियत खराब हुई, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इससे पहले उनका निधन हो गया।

कम उम्र में ही चले गए थे अमेरिका

अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था। ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। वह कम उम्र में ही अमेरिका चले गए थे। हालांकि 12 साल की उम्र में वे भारत लौट आए और 1993 में मुंबई आ गए। उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप के साथ 12 साल तक थिएटर किया। उन्होंने अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना।

Read More:- Actor Rituraj Singh Passed Away: एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन, कई शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से हुए थे फेमस

बॉलीवुड-OTT पर भी कर चुके हैं काम

ऋतुराज सिंह टेलीविजन के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी काफी काम कर चुके थे। वे द टेस्ट केस (2017), हे प्रभु (2019), क्रिमिनल जस्टिस (2019), अभय (2019), बंदिश बैंडिट्स (2020), मेड इन हेवन (2022) में भी नजर आ चुके थे। उनके काम को काफी पसंद भी किया गया था।

ऋतुराज सिंह की फिल्में

ऋतुराज सिंह फिल्मों की दुनिया में भी सक्रिय थे। वे बद्रीनाथ की दुलहनिया में वरुण धवन के पिता बने थे। इसके अलावा वो सत्यमेव जयते में भी नजर आए और साउथ की फिल्म थुनिवू में भी उन्होंने काम किया। उनकी आखिरी फिल्म यारियां 2 थी। इसके अलावा जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया था।

Read More:- Suhani Bhatnagar Death: बीमारी के चलते 19 साल की सुहानी का निधन, ‘दंगल’ में Aamir Khan की छोटी बेटी का निभाया था किरदार

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।’

We’re now on WhatsApp. Click to join

इस दिन होगा अंतिम संस्कार

अभिनेता ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार सुबह 9 बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार भी बुधवार को ही सुबह 10.30 बजे मुंबई स्थित ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि पर किया जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button