Sonu Nigam: सोनू निगम की टिप्पणी बनी मुसीबत, कन्नड़ भाषा प्रेमियों में गुस्सा
Sonu Nigam, हाल ही में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले से की तुलना।
Sonu Nigam : सोनू निगम के विवादित बोल पर हंगामा, FIR की मांग
Sonu Nigam, हाल ही में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले से की तुलना। इस बयान के बाद कन्नड़ संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिससे यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक इवेंट के दौरान की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सोनू निगम एक फैन के व्यवहार पर नाराज़ होते नजर आ रहे हैं और उसकी तुलना पहलगाम में हुए आतंकी हमले से करते हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।
Read More : Pahalgam terror attack: India ने दिखाई सख्ती, 3 पाकिस्तानी स्टार्स के Instagram अकाउंट्स को किया ब्लॉक
कन्नड़ संगठनों की प्रतिक्रिया
कन्नड़ संगठनों ने सोनू निगम के बयान को कन्नड़ भाषा और संस्कृति के प्रति अनादर के रूप में देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू निगम ने कन्नड़ भाषा की तुलना अन्य भाषाओं से करके उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इसलिए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सोनू निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोनू निगम ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी भाषा या संस्कृति का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका बयान कन्नड़ संगीत के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाने के लिए था। उन्होंने यह भी कहा कि वह कन्नड़ संगीत को बहुत पसंद करते हैं और उन्होंने कन्नड़ में कई हिट गाने गाए हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com