मनोरंजन

Birthday Special: सोनम कपूर के बर्थडे पर जाने उनसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें 

Sonam Kapoor Birthday: आज है बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर का जन्मदिन


Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर का 9 जून को जन्मदिन होता है। इस बार वो अपना 35वां जन्मदिन मनाएगी। सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में आई फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी। खबरों की मानें तो फिल्मों में आने से पहले सोनम कपूर  का वज़न तकरीबन 90 किलो हुआ करता था।
लेकिन ‘सांवरिया’ के लिए उन्होंने 35 किलो वजन कम किया। सोनम कपूर के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनसे से जुडी कुछ अनजानी बातें बतायेगे।

सोनम कपूर के बारे में 5 दिलचस्प बातें

1. सोनम कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी है, एक सुपरस्टार की बेटी होने के बावजूद भी सोनम कपूर ने अपनी पॉकेटमनी बढ़ाने और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए रेस्टोरेंट में एक वेटर की तरह काम किया था।
2. क्या आपको पता है सोनम कपूर 19 साल की उम्र में 86 किलोग्राम की थी। उन्हें मोटापे से जुड़ी कुछ बीमारियां भी थीं। इतना ही नहीं सोनम के चेहरे पर भी काफी बाल थे। चेहरे पर ज्यादा बाल होने का दोषी सोनम अपने पिता अनिल कपूर को ठहराती थी।

और पढ़ें: इन 5 टीवी एक्टर्स को लॉन्च किया था एकता कपूर ने, जिन्होंने बॉलीवुड पर बजाया डंका

3. सोनम स्कूल टाइम पर अपने भाई ,अर्जुन कपूर का नाम लेकर स्कूल के लड़कों को डराया-धमकाया करती थी। एक बार तो सोनम के शिकायत पर अर्जुन कपूर ने स्कूल में एक लड़के का कॉलर पकड़ लिया था।
4. 8 मई 2018 को सोनम और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों अपने- अपने काम में बेहद बिजी रहते है। शादी के बाद ये सोनम का तीसरा जन्मदिन है।
5. सोनम कपूर ने महज 8 साल के फिल्मी करियर में करीब 15 से ज्यादा फिल्में की है सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत  ‘सांवरिया’ से की थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button