मनोरंजन

Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos: पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया बेटी की शादी का वीडियो, लोगों को दिया धन्यवाद, बोले- ये है ‘वेडिंग ऑफ द सेंचुरी’

Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos: शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी की तसवीरें पोस्ट की। तसवीरों के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है। फोटोज में वो न्यूली वेड कपल के साथ दिख रहे हैं।

Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos: सोनाक्षी और दामाद के नाम पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा मैसेज

दिग्गज अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने हमेशा सिल्वर स्क्रीन पर एक मजबूत पर्सनैलिटी की छाप छोड़ी है। उनका नाम सुनते ही उनके डायलॉग ‘खामोश’ की गूंज सबसे पहले दिमाग में आती है। उनकी बेटी सोनाक्षी ने भी अपनी बेबाक स्टाइल से उनकी विरासत को आगे बढ़ाया है। शत्रुघ्न ने हमेशा अपनी बेटी के हर फैसले में उनका साथ दिया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह जहीर इकबाल से इंटर-रिलीजन मैरिज करने पर उनकी शादी से खुश नहीं थे। लेकिन ‘पापा शत्रुघ्न सिन्हा’ ने दुनिया को साबित कर दिया कि उनकी बेटी ‘उनकी राजकुमारी’ है।

आपको बता दें कि मशहूर अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos बेटी की शादी की खुशी के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने फैंस और चाहने वालों को वेडिंग सेरेमनी की अनदेखी झलकियां दिखाते हुए आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया अदा किया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को सिविल मैरिज की। जहां उनके परिवार के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए।

सोनाक्षी और दामाद के नाम लिखा मैसेज Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी की तसवीरें पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कृतज्ञता के भाव के साथ हम सभी को हमारे साथ हमारे स्पेशल दिन को मनाने के लिए थैंक्यू देना चाहते हैं जो ‘सदी की शादी’ प्रतीत होती है। आपकी गर्मजोशी, प्यार, हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए बधाई संदेशों के साथ, क्योंकि वे अपने जीवन की खूबसूरत यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

Read More:- Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन पार्टी में पहना था इतना महंगा ड्रेस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बेटी- दामाद पर लुटाया प्यार Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos

शत्रुघ्न सिन्हा ने रिसेप्शन की भी झलक दिखाई। पहली फोटो में न्यूली वेड कपल गेस्ट के साथ पोज करते हुए दिखा। वहीं, दूसरी फोटो में सोनाक्षी और जहीर, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ पोज करते दिखे। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने बेटी की शादी को सदी की शादी बताया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया वीडियो Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाथ जोड़कर बैठे हैं और पंडित मंत्र पढ़ रहे हैं। उनके आस-पास कई लोग नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस की दुल्हन के रूप में एंट्री हो रही है। एक तस्वीर में एक्टर, उनकी पत्नी और सोनाक्षी और जहीर दिख रहे हैं। तसवीरों पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, बेटी को बधाई। एक यूजर ने लिखा, दोनों हमेशा खुश रहें। गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।

Read More:- Sonakshi Zaheer Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने शादी के लिए क्यों चुनी 23 जून की डेट? कपल ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

लोगों ने किया था शादी का विरोध Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos

सोनाक्षी की जहीर से शादी के बाद लोगों ने विरोध किया था, जबकि कुछ ने उन्हें ऑनलाइन भी ट्रोल किया। हालांकि, आपको बता दें कि न तो सोनाक्षी ने अपना धर्म बदला और न ही जहीर ने अपनी धार्मिक मान्यताओं को बदला है। उन्होंने रजिस्टर्ड वेडिंग की। विरोध करने वालों को चुप कराने के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आनंद बख्शी की पंक्तियों में कहा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।’

We’re now on WhatsApp. Click to join

7 साल से रिश्ते में थे सोनाक्षी-जहीर Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos

23 जून की देर शाम सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को टैग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘आज के दिन, 7 साल पहले (23.06.2017) को हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था जो प्योर था और हमने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला लिया।’ ‘बहुत ही चुनौतियों और मुश्किलों को पार करते हुए आज हम इस दिन को मना रहे हैं। जहां हमारे साथ भगवान और परिवार का आशीर्वाद है…हम अब पति-पत्नी हैं। यहां प्यार और उम्मीद है एक-दूसरे के लिए आज से हमेशा के लिए।’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button