मनोरंजन

यह क्या, मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते दिखे ‘आशिकी’ कपल!

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरें तो आप सभी ने सुनी ही होंगी.. हांलाकि दोनों हमेशा अपने रिश्तों की खबरों पर चुप्पी साधे रहते हैं। इसी बीच हाल ही में दोनों को मुंबई की सड़को पर एक साथ बाइक पर राइड करते हुए स्पॉट किया गया।

दरअसल, यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग कर रहे थे, बाइक पर राइड करना उनकी शूटिंग का ही हिस्सा था।

इस शूटिंग की एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है, जिसमें बेकग्राउंड में फिल्म का गाना भी बजता सुनाई दे रहा है।

इस वीडियो से पहले फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें दोनों स्टारकास्ट दिखाई दे रहे थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button