Shivano Joshi: टीवी की क्वीन शिवांगी जोशी के जन्मदिन पर खास झलक
Shivano Joshi: भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अदाकारा शिवांगी जोशी हर साल 18 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं।
Shivano Joshi : शिवांगी जोशी के जन्मदिन पर जानिए उनकी खास बातें
Shivano Joshi, भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अदाकारा शिवांगी जोशी हर साल 18 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपने दमदार अभिनय, सादगी और मेहनत के लिए भी जानी जाती हैं। महज कुछ ही वर्षों में उन्होंने टीवी की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी मिसाल से कम नहीं है।
शिवांगी जोशी का जन्म
शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई 1998 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय और नृत्य में रुचि थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 में ज़ी टीवी के शो ‘खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली’ से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा की भूमिका निभाकर मिली। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और वो दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गईं।
Read More : Sports News: PSL का बड़ा फैसला, भारत-पाक तनाव के बीच UAE में होंगे बचे मैच
एक नजर उनके शानदार करियर पर
शिवांगी ने अपने अभिनय से दर्शकों को कई बार भावुक किया, कभी नायरा के संघर्षों से तो कभी कार्तिक-नायरा की प्रेम कहानी से। उन्होंने इस किरदार में इतनी जान डाल दी कि लोग उन्हें उनके असली नाम से ज़्यादा नायरा के नाम से जानने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधु 2’ और रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी हिस्सा लिया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। शिवांगी ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं। उनकी सादगी, पारंपरिक पहनावे से लेकर वेस्टर्न लुक तक, हर चीज़ को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह फिटनेस और सेल्फ-ग्रोथ को लेकर भी काफी जागरूक रहती हैं, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com