मनोरंजन
शेखर कपूर की बेटी ने अपना पहला गाना किया लांच
![शेखर कपूर की बेटी ने अपना पहला गाना किया लांच 1 shekhar kapoor with daughter](https://i0.wp.com/hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/06/shekhar-kapoor-with-daughter.jpg?resize=650%2C450&ssl=1)
फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की 15 साल की बेटी है। जिसका नाम कावेरी हैं। कावेरी महज 15 साल की उम्र में खुद गाना लिखती है और गाती भी हैं।
फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने अपनी बेटी के गाना लिखने और गाना गाने की बात ट्विट कर के साझा की हैं। साथ ही शेखर कपूर कहते है कि यह सब देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।
शेखर कपूर ने अपनी बेटी के बारे में बताते हुए कहा है कि उनकी बेटी ने अपना नया गीत ‘डिड यू नो’ आज लॉन्च किया है। जो उसने मेरे लिए गाया है।
शेखर ने ट्विट करते हुए यह भी लिखा है कि मेरी नन्ही बेटी को आपकी दुआओं की जरूरत है।
आप को बता दें शेखर कपूर फिल्म निर्देशक है,साथ ही फिल्मी दुनिया के अभिनेता भी है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in