मनोरंजन

Shatrughan Sinha Hospitalized: सोनाक्षी की शादी के छठे दिन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट, शादी की भागदौड़ में थक गए थे अभिनेता

Shatrughan Sinha Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में अस्पताल में स्पॉट किया गया। वे वहां पर पति जहीर इकबाल संग नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे लेकिन एक्ट्रेस अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हालचाल लेने के लिए हॉस्पिटल गए हुए थे।

Shatrughan Sinha Hospitalized: रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुए शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी की शादी में नहीं शामिल हुए दोनों भाई

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के छठे दिन शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। एक्टर को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बेटी और दामाद की कार अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई। Shatrughan Sinha Hospitalized शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। वहीं वो परेशान भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिल्कुल भी घबराने की बात नहीं है। शत्रुघ्न रुटीन चेकअप की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बेटी की शादी की भागदौड़ और इस दौरान उन पर काफी प्रेशर रहा है। जिस वजह से एक्टर का रूटीन चेकअप करवाया जा रहा है। Shatrughan Sinha Hospitalized फिलहाल, आधिकारिक तौर पर उनकी सेहत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं आई है।

शादी की भागदौड़ में थक गए थे शत्रुघ्न सिन्हा Shatrughan Sinha Hospitalized

पहले ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न इस शादी से खुश नहीं हैं। वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे। लेकिन ये बातें महज अफवाह साबित हुईं। शत्रुघ्न न सिर्फ शादी का हिस्सा थे बल्कि वे काफी खुश भी नजर आ रहे थे। लेकिन शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई भागदौड़ की वजह से वे थक गए थे और इसलिए वे रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए हुए थे। वहीं पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता की खैरियत पूछने के लिए पहुंची थीं।

Read More:- Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos: पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया बेटी की शादी का वीडियो, लोगों को दिया धन्यवाद, बोले- ये है ‘वेडिंग ऑफ द सेंचुरी’

धूमधाम से हुई थी शादी Shatrughan Sinha Hospitalized

दरअसल, हाल ही में 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रेजिस्टर्ड मैरिज की है। इसके बाद शाम को शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। इस दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। सलमान खान इस मौके पर टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे थे। हनी सिंह का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। वे भी अपनी दोस्त की शादी में खूब एंजॉय करते नजर आए थे।

सोनाक्षी सिन्हा के भाई नहीं हुए शादी में शामिल Shatrughan Sinha Hospitalized

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरू की थी। वहीं जहीर इकबाल ने फिल्म ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों 2017 में रिलेशनशिप में आए और फिर दोनों ने 2024 में शादी कर ली। कहा जा रहा था कि इस शादी से सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं थे। हालांकि, सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा शादी के हर फंक्शन में मौजूद रहे, लेकिन सोना के भाई लव-कुश ने इस शादी से दूरी बनाए रखी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दूसरे धर्म में सोनाक्षी ने की है शादी Shatrughan Sinha Hospitalized

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने दूसरे धर्म में शादी की है, जिसे लेकर उन्हें आए दिन ट्रोल किया जाता है। जब एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो कई लोगों ने उनकी शादी की आलोचना की। आलम ये रहा कि बिहार में एक्ट्रेस के खिलाफ कुछ लोगों ने प्रोटेस्ट भी किया और ये तक कहा कि वो लोग सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं देंगे। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं।

लोगों ने किया ट्रोल Shatrughan Sinha Hospitalized

ये बात अलग है कि एक्ट्रेस आज तक बिहार नहीं गई हैं, लेकिन जहीर इकबाल से शादी करने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा को अपने घर का नाम ‘रामायण’ से हटाकर कुछ और रख देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर चर्चा ये भी है कि सोनाक्षी की शादी से उनके दोनों भाई लव और कुश भी खुश नहीं हैं। यही वजह है कि दोनों शादी की रस्मों में शामिल तक नहीं हुए थे। सोनाक्षी की शादी में भाई की रस्में एक्टर साकिब सलीम ने निभाई थीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button