मनोरंजन

Shailesh Lodha : निधन से टूटा दिल, तारक मेहता के शैलेश लोढ़ा ने पिता के जाने के बाद बयां किया अपना दर्द

Shailesh Lodha के पिता का निधन होगया, शैलेश के इस मुश्किल समय में हम सभी उनके साथ हैं और उन्हें इस दुख से उबरने की शक्ति और साहस की कामना करते हैं।

Shailesh Lodha : शैलेश लोढ़ा ने व्यक्त की अपनी पीड़ा, लिखा जो भी हूँ…आप की परछाई हूँ….

Shailesh Lodha, जो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में अपने किरदार ‘तारक मेहता’ के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में अपने पिता के निधन के बाद गहरे दुख में हैं। एक कलाकार के लिए, जो अपनी ज़िंदगी को हंसी और खुशी से जोड़ता है, अपने प्रियजन की मौत का सामना करना बेहद मुश्किल होता है। शैलेश लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “अगर आंसुओं को शब्दों में पिरो सकता तो कुछ लिख देता।”

Shailesh Lodha
Shailesh Lodha

Shailesh Lodha के पिता का निधन 

शैलेश लोढ़ा, जो एक कवि और लेखक भी हैं, अपने पिता के निधन के बाद अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, जैसा कि उन्होंने खुद कहा, “अगर आंसुओं को शब्दों में पिरो सकता तो कुछ लिख देता,” यह वाक्य इस बात को दर्शाता है कि कभी-कभी, हमारे पास शब्द नहीं होते जो हमारी भावनाओं को सही मायने में व्यक्त कर सकें।

Read More : Salman Khan : सलमान खान की सेहत पर फैंस की चिंता, बोले गेट वेल सून ‘भाईजान’

Shailesh Lodha ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ की तस्वीर शेयर 

Shailesh Lodha ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि जो भी हूं, आप की परछाई हूं। आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिन्दगी में अंधेरा हो गया। पापा ने देह त्याग दिया। आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता। एक बार फिर से कह दीजिये ना, बबलू।

Read More : Arshad Warsi : अरशद वारसी की टिप्पणी पर भड़के प्रभास के फैंस, ‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रोड्यूसर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

फैंस की प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर फैंस शैलेश लोढ़ा के पिता को श्रन्धजली दे रहे है, लोगो ने कमेंट सेक्शन में अपना दुःख प्रगट करते हुए कहा ॐ शांति, वही दूसरे फैन ने लिखा हम आपके साथ है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button