मनोरंजन

Health Problems of Bollywood Stars: जानिए किस गंभीर बीमारियों से जूझ रहें बॉलीवुड के ये सितारें

अक्सर लोग बॉलीवुड सितारों की फिटनेस को देखकर हैरान रह जाते हैं। परफेक्ट बॉडी और फिगर की चाह में लोग भी फिल्मी सितारों को फॉलो करने लगते हैं।

Health Problems of Bollywood Stars: ये फेमस सितारे भी हो चुके हैं गंभीर बीमारियों का शिकार

Health Problems of Bollywood Stars: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार अपनी हेल्थ को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। इसी वजह से आज के समय में लगभग हर स्टार ने अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल कर लिया है। हर स्टार जिम में घंटों पसीना बहाता है ताकि वह फिट रहने के साथ-साथ स्वस्थ भी रह सके। लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री से जुड़े सितारे गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। जिनका वह समय-समय पर बात भी करते नजर आते हैं। अब तक कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी के बारे में विस्तार से बात की है।

आपको बताए अक्सर लोग बॉलीवुड सितारों की फिटनेस को देखकर हैरान रह जाते हैं। परफेक्ट बॉडी और फिगर की चाह में लोग भी फिल्मी सितारों को फॉलो करने लगते हैं। लेकिन सच तो यह है कि कोई भी परफेक्ट नहीं है, चाहे वह आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड का कोई बड़ा स्टार। दरअसल हाल ही में वरुण धवन ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन नामक बीमारी हो गई थी। जिसके कारण उनकी बॉडी का बैलेंस बिगड़ गया था। वरुण धवन से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपने स्किन डिसऑर्डर का खुलासा किया था। तो आइए आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं, जो गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन

जिंदगी का 79वां पड़ाव पार कर चुके बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी करीब पांच दशकों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इस उम्र में भी वो फिट दिखते हैं और उनकी ऊर्जा का कोई जवाब नहीं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बिग बी का लिवर सिर्फ पच्चीस फीसदी ही काम कर रहा है। वो लिवर सिरोसिस जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। बिग बी को लंबे अरसे पहले फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी और उस वक्त मुश्किल से उनकी जान बचाई जा सकी थी। जिसके बाद से ही उनका लिवर अभी तक पूरी तरह नहीं उबरा।

वरुण धवन

वरुण जिस बीमारी से जूझ रहे है उसमें इंसान अपने शरीर का संतुलन खो देता है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड स्टार को हेल्थ प्रॉब्लम से जूझना पड़ रहा हो। इससे पहले भी कई सितारे मुश्किल घड़ी से गुजर चुके हैं।

सोनाली बेंद्रे

जब सोनाली बेंद्रे को फोर्थ स्टेज कैंसर होने की बात सामने आई थी तो सभी को शॉक लगा था। हेल्दी दिखने वाले लोग भी किस तरह की बीमारी से जूझ रहे हों ये पता लगाना मुश्किल होता है, लेकिन सोनाली बेंद्रे को जिस तरह से ये बात पता चली थी वो शॉकिंग था। सोनाली ने अमेरिका जाकर अपना इलाज करवाया था। उन्होंने अपने बाल भी हटा दिए थे और सोनाली ने कैंसर को अपनी हिम्मत से पछाड़ दिया। इस रिकवरी में उन्हें कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ा ये तो वो ही जानती होंगी, लेकिन उन्होंने हमेशा इसके बारे में मुस्कुरा कर ही बात की।

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के बारे में बात करें तो वो डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। हालांकि उन्होंने कभी इसे लेकर जिक्र नहीं किया। लेकिन वो कई बार मेडिकल ट्रीटमेंट लेने जाती रही हैं और डायबिटिज अवेयरनेस पर भी काफी बात करती हैं।

Read more: Bollywood Celebrities: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ जिन्होंने पैपराज़ी से दूर रखा अपने बच्चों को

शाहरुख खान

इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान सिक्स पैक एब्स और परफेक्ट बॉडी को कई बार फ्लॉन्ट करते दिखे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के बादशाह को पीठ से जुड़ी गंभीर दिक्कत है। दरअसल फिल्म दिल से के दौरान उन्हें एक गाना शूट करते वक्त कमर में दर्द शुरू हुआ था। पांच बार ऑपरेशन के बाद भी उनकी ये दिक्कत दूर नहीं हुई है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धमक रखने वाली प्रियंका चोपड़ा भी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा अस्थमा की शिकार हैं। इसके बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि वो 5 साल की छोटी सी उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हैं।

मनीषा कोइराला

सोनाली बेंद्रे की तरह ही मनीषा कोइराला ने भी कैंसर की बीमारी को पछाड़ा है। उन्होंने कैंसर के साथ-साथ अपने करियर को दोबारा शुरू किया और अल्कोहल पीने की आदत को भी खत्म की है। मनीषा कोइराला की लड़ाई आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी। मनीषा के जज्बे के कारण ही वो दोबारा फिल्मों में भी वापसी कर पाईं।

यामी गौतम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम ‘केरारोसिस पोलारिस’ नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया था। इस बीमारी में स्किन पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं, लोगों को खुरदुरी स्किन, दानों के आसपास रैश, ड्राई स्किन जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button