मनोरंजन

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं साक्षी, जानिए कैसे शुरू किया अपना सफर : Sakshi Tanwar Birthday

अभिनय की दुनिया में साक्षी तंवर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी और इसके बाद बड़े पर्दे पर भी वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।

Sakshi Tanwar Birthday : दूरदर्शन पर एंकरिंग से शुरुआत करने वाली साक्षी तंवर के कुछ अनकहे किस्से

अभिनय की दुनिया में साक्षी तंवर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी और इसके बाद बड़े पर्दे पर भी वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Tanwar | Mai On Netflix (@sakshitanwarworld)

 

We’re now on WhatsApp. Click to join

‘कहानी घर घर की’ में पार्वती साक्षी तंवर –

एकता कपूर के टीवी शो ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती का रोल अदा करने वाली साक्षी तंवर ने घर-घर में अपनी अलग ही  पहचान बना चुकी है। साक्षी की अदाकारी का ही ये असर है कि लोग आज भी उन्हें पार्वती के नाम से ही जानते हैं। साक्षी ने बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाई है। साक्षी तंवर Sakshi Tanwar Birthday 12 जनवरी  1973 को अपना 51वां जन्मदिन मना रही है। साक्षी तंवर का जन्म राजस्थान के अलवर में एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर के घर में हुआ है और उनकी पढ़ाईअलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों से पूरी हुई है। टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी तेज थीं। साक्षी ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और वह एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। एक्टिंग में साक्षी तंवर की कभी भी कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन साक्षी तंवर की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। स्नातक करने के बाद साक्षी ने दूरदर्शन के एक शो के लिए ऑडिशन दिया था। इसमें उन्हें सफलता हासिल हुई। इसके बाद दूरदर्शन के शो ‘अलबेला सुर मेला’ से 1988 में साक्षी ने करियर की शुरुआत की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Tanwar | Mai On Netflix (@sakshitanwarworld)

Read more:- Merry Christmas: एक बार फिर हुई कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की रिलीज डेट चेंज

‘अलबेला सुर मेला’ से शुरुआत –

साक्षी तंवर Sakshi Tanwar  नें दूरदर्शन के शो ‘अलबेला सुर मेला’ से 1988 में करियर की शुरुआत की है और इसके बाद साक्षी ने एकता कपूर की सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती के किरदार में नजर आईं,और जो करीब आठ वर्ष तक चला है। इस शो ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया है। हर कोई उन्हें ‘पार्वती’ के रूप में जानने  लगा है और आज भी उन्हें इस नाम से भी बुलाते है।

साक्षी टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’-

वर्ष 2011 में साक्षी टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आईं। इसमें साक्षी ने को-स्टार राम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की है। ‘कहानी घर घर की’ में जहां उन्होंने एक आदर्श बहू, पत्नी और मां के रूप में पहचान बनाई, वहीं ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में उन्हें राम कपूर के साथ कई इंटीमेट सीन दिए थे, जिन्हें लेकर काफी विवाद भी हुआ। इस शो में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी के साथ राम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ऑडियंस ने राम और प्रिया की जोड़ी को काफी पसंद किया था। टीवी शो में अभिनय के अलावा साक्षी तंवर कई टीवी शो होस्ट भी कर चुकी हैं। इसके बाद इस एक्ट्रेस को ‘कहानी हमारे महाभारत की’, ‘बालिका वधू’ , ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’ और ‘क्राइम पट्रोल’ जैसे शोज में  देखा गया है।

साक्षी तंवर फिल्म ‘दंगल’ में नजर आई –

टीवी जगत के अलावा साक्षी ने बड़े पर्दे पर भी अच्छी पहचान बनाई है। उन्हें साल 2016 में फिल्म ‘दंगल’ में नजर आई और यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान की पत्नी दया कौर का किरदार निभाया था। इसके अलावा साक्षी सनी देओल की फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में भी काम कर चुकी हैं। साल 2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में भी साक्षी राजकुमारी संयोगिता की मां के रूप में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो और फिल्मों के अलावा साक्षी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

साक्षी तंवर की पर्सनल लाइफ –

अगर पर्सनल लाइफ की बात की जाएं तो साक्षी तंवर Sakshi Tanwar  ने शादी नहीं की है वह आज भी सिंगल ही हैं लेकिन वह एक बेटी की मां हैं। इस एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले एक बेटी को गोद लिया था और उसकी परवरिश कर रही है।

वेब सीरीज करले तू भी मोहब्बत शो-

बड़े अच्छे लगते हैं की जोड़ी साक्षी तंवर और राम कपूर की अपनी वेब सीरीज करले तू भी मोहब्बत शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और अब यह अपनी रोमांटिक झलक से दर्शकों को लुभाने मे कामयाब रहें है।  हमें टीवी की सबसे प्यारी जोड़ी फिर से रोमांस करते हुए देखने को मिली, राम और साक्षी हमेशा की तरह तरोताजा दिखते हैं और उन्होंने पूरी तरह से अधेड़ उम्र में प्यार के कीड़े से ग्रस्त दो निराशाजनक रोमांटिक लोगों की भूमिका निभाई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button