मनोरंजन

Ryan Reynolds: रयान रेनॉल्ड्स का जन्मदिन, हॉलीवुड के सबसे मज़ेदार हीरो की कहानी

Ryan Reynolds, हॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है, लेकिन बहुत कम सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने

Ryan Reynolds : बर्थडे स्पेशल, रयान रेनॉल्ड्स कैसे बने दुनिया के सबसे पसंदीदा एक्टर

Ryan Reynolds, हॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है, लेकिन बहुत कम सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने हास्य, आकर्षण और इंसानियत से दर्शकों को दीवाना बनाया हो। रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) उन्हीं में से एक हैं। 23 अक्टूबर को उनका जन्मदिन दुनियाभर के फैंस के लिए एक खास दिन होता है, क्योंकि इस दिन वे सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक विनम्र इंसान का जश्न मनाते हैं।

प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि

रयान रॉडनी रेनॉल्ड्स का जन्म 23 अक्टूबर 1976 को वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में हुआ था। उनके पिता जेम्स चेस्टर रेनॉल्ड्स फूड होलसेलर थे, जबकि उनकी मां टैमी रेनॉल्ड्स एक रिटेल सेल्सपर्सन थीं।
चार भाइयों में सबसे छोटे रयान बचपन से ही अभिनय में रुचि रखते थे। लेकिन हॉलीवुड तक की उनकी यात्रा आसान नहीं रही। उन्हें शुरुआती दिनों में कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

Read More : Vitamin B12: गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी चेतावनी, विटामिन B12 की कमी बन सकती है बड़ी परेशानी

अभिनय करियर की शुरुआत

रयान ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी। उनका पहला टेलीविजन शो था ‘हिलसाइड (Hillside)’ जिसे अमेरिका में ‘फिफ्टीन (Fifteen)’ के नाम से जाना गया। यह एक कनाडाई टीन ड्रामा था, जिसने उन्हें स्क्रीन पर पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए छोटे रोल किए और कई बार अभिनय छोड़ने का भी सोचा। लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर से मौका दिया, और उन्होंने कॉमेडी सीरीज़ ‘टू गाइज एंड ए गर्ल (Two Guys and a Girl)’ में काम किया, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

Read More : A Knight of the Seven Kingdoms: GOT का नया धमाका, ‘A Knight of the Seven Kingdoms’ स्पिन-ऑफ का ट्रेलर आउट!

‘डेडपूल’ से मिला सुपरस्टार दर्जा

रयान रेनॉल्ड्स का करियर उस वक्त नई ऊंचाई पर पहुंच गया जब उन्होंने मार्वल के सुपरहीरो “डेडपूल” का किरदार निभाया। 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘Deadpool’ ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया। यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट नहीं हुई बल्कि आलोचकों से भी तारीफें बटोरीं। रयान ने इस किरदार को इतनी जीवंतता और चुटीले अंदाज़ में निभाया कि वे दर्शकों के बीच “सबसे मजेदार सुपरहीरो” बन गए। 2018 में इसका सीक्वल ‘Deadpool 2’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।

पारिवारिक जीवन और इंसानियत की झलक

रयान रेनॉल्ड्स ने 2012 में हॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली (Blake Lively) से शादी की। यह जोड़ी आज चार प्यारी बेटियों के माता-पिता हैं और हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक मानी जाती है।
रयान न केवल एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक दयानशील इंसान भी हैं। वे समय-समय पर चैरिटी और सोशल कॉज़ से जुड़ते रहते हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए कई अभियानों का समर्थन किया है।

हास्य और व्यक्तित्व की पहचान

रयान की खासियत सिर्फ उनकी एक्टिंग नहीं, बल्कि उनका ह्यूमर और डाउन-टू-अर्थ नेचर है। सोशल मीडिया पर उनकी मजेदार पोस्ट और पत्नी ब्लेक के साथ हल्के-फुल्के मजाक लोगों को खूब पसंद आते हैं। वे अपनी गलतियों पर भी हंसना जानते हैं यही कारण है कि फैंस उन्हें “हॉलीवुड का सबसे ह्यूमरस हीरो” कहते हैं।

पुरस्कार और उपलब्धियाँ

रयान रेनॉल्ड्स को अब तक कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, MTV मूवी अवॉर्ड, और पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया है। 2020 में उन्हें “Order of British Columbia” से सम्मानित किया गया और 2017 में उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर एक स्टार भी मिला। रयान रेनॉल्ड्स का जीवन इस बात का प्रमाण है कि सफलता मेहनत, जुनून और सकारात्मक सोच से हासिल की जा सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button