मनोरंजन

किस सीन को शूट करने के बाद रोने लगी थी, महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली

‘चीर हरण’ वाले सीन में भावुक हो गयी थी द्रौपदी


आज से लगभग तीन दशक पहले दूरदर्शन पर एक शो महाभारत दिखाया जाता था। जिसे देखने के लिए लोग अपने टीवी खोल कर बैठ जाते थे। जिन लोगों के पास टीवी नहीं होती थी। वो अपने पड़ोसियों के घर पर जा कर देखते थे। अभी फिर एक बार वही शो, दूरदर्शन पर शुरू किया गया है जिसे अभी भी पुरे देशभर में देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण अभी पुरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके कारण सभी लोग अपने घरों पर है। इस सयम वो आराम से महाभारत का आनंद उठा सकते है।

महाभारत में द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर 1966 को कोलकाता था। उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन जोगमाया देवी कॉलेज से पूरी की थी। रूपा गांगुली बंगाली सिनेमा की दिग्गज कलाकार रही हैं। उन्होंने एक बंगाली सीरियल ‘मुक्तबंध’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद 1986 में उन्होंने दूरदर्शन के टीवी सीरियल ‘गणदेवता’ से हिन्दी टीवी शोज में काम करने की शुरुआत की। लेकिन जब उन्होंने ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाया तब वहां से असल में उनके करियर को रफ़्तार मिली। महाभारत से रूपा गांगुली को सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी मिली। घर घर में लोग उनको जाने लगे। लेकिन रूपा गांगुली का एक्ट्रेस बनने का कोई प्लान नहीं था ऐसा खुद रूपा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था।

और पढ़ें: Aditi Balbir कैसे बन गई एक सफल बिजनेस वूमन: उनसे सीखे कुछ खास बाते

शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलों का किया सामना

रूपा गांगुली ने 1992 में ध्रुब मुखर्जी से शादी की थी जो पेशे से एक मेकैनिकल इंजीनियर थे। लेकिन रूपा और उनके पति की शादी-शुदा जिंदगी कुछ खास नहीं रही। शादी के 14 साल बाद रूपा और उनके पति साल 2007 में अलग हो गए। फिर 2009 में रूपा ने अपने पति से तलाक ले लिया। उसके बाद रूपा की जिंदगी में दिब्येंदु आये जो उनसे 13 साल छोटे थे। दिब्येंदु ने रूपा को एक बार फिर से एक्टिंग के लिए इंस्पायर किया।

महाभारत के किस सीन को शूट करने के बाद फूट-फूट कर रोने लगी थी रूपा गांगुली

‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाकर उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी मिली। द्रौपदी के किरदार के लिए रूपा गांगुली ने काफी ज्यादा मेहनत भी की थी। महाभारत शो में एक सीन ‘चीर हरण’ का था, जिसे शूट करते वक़्त रूपा गांगुली काफी ज्यादा भावुक हो गई थीं। और उसके बाद वो खुद को नहीं सभाल पाई और फूट-फूट कर रोने लगी। डायरेक्टर के काफी समझाने के बाद वह चुप हुईं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button