लाइफस्टाइल

Aditi Balbir कैसे बन गई एक सफल बिजनेस वूमन: उनसे सीखे कुछ खास बाते

चलिए जानते है अदिति बलबीर कौन है?


Aditi Balbir: अदिति बलबीर भारत की एक ऐसी महिला है जो भारत की लाखो महिलाओ को प्रेरेणा दे रही हैं। अदिति बलबीर हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की एक पूर्व छात्र है। उन्हें घूमने का शौक बचपन से ही था। और उन्हने अपने इस शौक को अपना जूनून बना कर इससे अपना करियर बना लिया और आज वो लाखो महिलाओ को प्रेरेणा दे रही है।
अदिति बलबीर को बचपन से घूमने फिरने का शौक था और साथ ही उनको होटल और रिज़ॉर्ट के बारे में अच्छी जानकारी थी जिसका फायदा उन्हने आपका करियर बनाने में किया। आपको बता दे अदिति बलबीर V Resorts की CEO और फाउंडर हैं। आज अदिति की गिनती एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर होती है। साथ ही अदिति बलबीर ने पांच साल से भी कम समय के भीतर, भारत के 21 राज्यों में 120 से ज्यादा रिसॉर्ट्स के विस्तार किया, जिसका नेतृत्व वह अकेल ही कर रही हैं।

और पढ़ें: ट्रांसजेंडर Community कर रही हैं लोगों की मदद वायरल फोटोस ने जीता दिल

अपने होटल के लिए उन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित 23वें सत्र में, वी रिसॉर्ट्स ने भारत में स्थायी पर्यटन के लिए UNWTO पुरस्कार जीता है। अदिति बलबीर भारत में महिला उद्यमियों के लिए एक आइकन बन गई हैं। वह समाज में बिजनेस को बढ़ावा देने के बारे में महिलाओ को प्रेरेणा भी देती हैं। अदिति बलबीर का मानना है। की देश में महिलाओं का भविष्य अधिक से अधिक पदों का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। वो चाहे तो कुछ भी कर सकती है। उनका कहना है की किसी भी काम में सफल होने के पीछे कई सारी परेशानियां छिपी होती।  जिसका सामना कर ही इंसान मुकाम हासिल करता है।
अदिति ने यात्रा के अपने बचपन के प्यार को अपना करियर बना लिया. जिसके बाद उन्होंने V Resort की शुरुआत की। अदिति 2014 में V Resort की CEO बनी। अदिति ने बताया महिलाओं को यह देखना चाहिए कि वे अपनी स्किल्स का कैसे इस्तेमाल कर सकती है। और कैसे वह आगे बढ़ सकती है। और यह पूछने में कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए कि उनका अधिकार क्या है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button