मनोरंजन

शुभमन गिल संग डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी थोड़ी Ridhima Pandit ने, कहा एक बार मिलना चाहूंगी

पिछले काफी टाइम से Ridhima Pandit की शुभमन गिल के साथ उनकी डेटिंग की खबरें जोरों से चल रही है। इससे पहले खबरें यह भी आ रही थी कि यह दोनो इसी साल शादी भी करने जा रहे हैं। पर अब रिद्धिमा ने इन सारी अफवाहों को झूठा करार दिया है।

Ridhima Pandit कर चुकी है रितिक रोशन के चचेरे भाई को डेट


एक्ट्रेस Ridhima Pandit बहू हमारी रजनीकांत में रोबोट का रोल निभाकर घर-घर मशहूर हुई पिछले काफी टाइम से शुभमन गिल के साथ उनकी डेटिंग की खबरें जोरों से चल रही है। इससे पहले खबरें यह भी आ रही थी कि यह दोनो इसी साल शादी भी करने जा रहे हैं। पर अब रिद्धिमा ने इन सारी अफवाहों को झूठा करार दिया है।

काफी समय से रिद्धिमा पंडित का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा था। पर एक्ट्रेस का नाम इससे पहले भी बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन के साथ जुड़ चुका है। रिद्धिमा और एहसान ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था पर इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

Read more : Alia Bhatt Looks : अगर आप भी पार्टी में जाना चाहते है तो इसके लिए आलिया भट्ट के ये ट्रेंडी लुक कर सकते है फॉलो

एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन चुकी है। एक्ट्रेस ने कई सारे सीरियल में काम किया है। पर उन्हें टीवी पर पहचान तब मिली जब वह पहली बार सीरियल “बहू हमारी रजनीकांत” में रोबोट बनकर नजर आई। इस सीरियल से उन्होंने घर-घर में अपनी जगह बना ली। रिद्धिमा पंडित ने ‘ बहू हमारी रजनीकांत ‘में ह्यूनॉयड रोबोट रजनी की भूमिका निभाई थी। पिछले काफी दिनों से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई है। रिद्धिमा पंडित का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता हुआ नजर आया था। खबरें यह भी आ रही थी कि दोनों शादी भी करने वाले हैं। लेकिन हाल में ही रिद्धिमा ने अपनी सफाई देते हुए बात की है। और बताया कि इन बातों में कितनी सच्चाई है।

इंटरव्यू में क्या बोली रिद्धिमा

रिद्धिमा पंडित ने शुभमन गिल के साथ शादी की खबरों पर अब चुप्पी तोड़ दी है। अभिनेत्री ने फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू देते वक्त कहा-शुभमन गिल को जानती भी नहीं हूं। हां मैं यह मानती हूं शुभमन एक अच्छे खिलाड़ी है। जब मैं कभी उन्हें मिलेगी तो मुझे पक्का पता है कि हम हसेंगे इस बारे में बात कर कर। हम दोनों के बीच कुछ नहीं है ना ही कभी कुछ होने वाला है। लेकिन हां मैं उनसे एक दिन जरूर मिलना चाहूंगी। बस इससे ज्यादा कुछ नहीं वो बेहद क्यूट है पर ऐसी कोई बात नहीं है

रिद्धिमा ने दी पहले भी सफाई

कुछ महीने पहले ही रिद्धिमा ने शुभमन के साथ अपनी शादी की खबरों पर सोशल मीडिया पर इन बातों का खंडन किया था।उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके कहा- मेरी सुबह की शुरुआत बहुत सारे जर्नलिस्ट कॉल के साथ हुई। सभी को मेरी होने वाली शादी के बारे में जानना है पर कौन सी शादी मुझे तो बताओ, मुझे ही नहीं पता

अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ हो रहा है तो मैं अपनी शादी की अनाउंसमेंट खुद आकर करूंगी। फिलहाल इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। इससे पहले एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर से जुड़ चुका है।रिद्धिमा पंडित ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को 10 साल तक डेट किया हुआ है। लेकिन इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button