मनोरंजन

रिकी केज का भारतियों को एक नया उपहार, 15 अगस्त को रिलीज होगा राष्ट्र गान का नया संस्करण

पर्यावरण संरक्षक, 3 बार ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज ने दिल्ली में दी भारतीय राष्ट्र गान की प्रस्तुति। 15 अगस्त को होगा रिलीज। सभी लोग इस वीडियो को बिना किसी कॉपी राइट के उपयोग कर सकेंगे।

ग्रैमी विजेता रिकी केज का राष्ट्र के लिए तौहफा, फिल्हार्मोनिक औरकेस्ट्रा के साथ राष्ट्रगान को अपनी धुनों में पिरोया


स्वतंत्रता दिवस करीब है और 3 बार ग्रैम्मी अवार्ड विजेता रिकी केज फिर तैयार है भारत को एक नया तोहफा देने के लिए। 11 अगस्त 2023 को लीला पैलेस में एक कर्यक्रम के दौरान रिकी ने बताया कि,वो भारत के राष्ट्र गान का एक नया रूप लाने वाले है। उन्होंने बताया कि ‘यह राष्ट्र गान लंदन के फिल्हार्मोनिक औरकेस्ट्रा के साथ गाया गया है। इसकी समय सीमा पूरे 52 सेकंड ही है।’ 

रिकी पहले भी राष्ट्र गान के अन्य संस्करण बना चुके हैं, पर उन्होंने बताया कि ‘यह प्रस्तुति वह है जिसे वह हमेशा हासिल करना चाहते थे। ‘

हालाँकि, केज की यह पहली प्रस्तुति नहीं है। 2022 में, उन्होंने भारत में रह रहे 12 शरणार्थी गायकों के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया था। वे श्रीलंका, अफगानिस्तान और कैमरून जैसे देशों से थे। 

केज ने कहा कि राष्ट्र गान उनके लिए खास इसलिए भी है क्योंकि ‘एक संगीतकार के रूप में उन्होंने इसे संगीत के पहले टुकड़े के रूप में सीखा था।यह उन पहले गानों में से एक है जिसे उन्होंने बचपन में सुना था।”

Read More: Kushi Trailer Out:‘खुशी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस के बीच चर्चा में है विजय सामंथा की जोड़ी

राष्ट्रगान रिकॉर्ड करने वाला अब तक का सबसे बड़ा सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा:

केज ने बताया, “यह भारतीय राष्ट्रगान रिकॉर्ड करने वाला अब तक का सबसे बड़ा सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा है। 200 से अधिक वर्षों तक अंग्रेजों द्वारा हम पर शासन करने के बाद, यह एक अतिरिक्त बोनस कि तरह है की एक भारतीय संगीतकार राष्ट्रगान बजाने के लिए ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा का संचालन कर रहा है। “

विश्व के लिए संगीतमय उपहार ;

‘भारत का गौरव’ के रूप में व्यापक रूप से प्रशंसित रिकी केज 60 सेकंड के इस वीडियो को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम पांच बजे दुनिया भर में हर भारतीय को उपहार के रूप में जारी करेंगे। इस वीडियो किसी के भी द्वारा उपयोग किया जा सकता है या स्ट्रीम किया जा सकता है। केज ने बिना किसी कॉर्पोरेट भागीदारी के सेल्फ फंडिंग से इस प्रोजेक्ट् को डिजाइन करा है। 

Read More: खतरों के खिलाड़ी13: शिव ठाकरे और डेजी शाह की रोमांटिक कॉफी डेट

पर्यावरण अनुकूल मूल्यों के समर्थक –

पर्यावरण संरक्षण के प्रति केज का समर्पण उनके संगीत और प्रदर्शन से झलकता है। “प्लैनेट वॉयस”, उनकी उल्लेखनीय प्रोजेक्ट्स में से एक है। यह प्रकृति की सुंदरता का एक उत्सव है, जो पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली और एक परिपत्र अर्थव्यवस्था की अवधारणा की वकालत करता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्प चुनने और नवीन विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है जो अच्छे भविष्य में योगदान करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Shriya Gupta

Journalist, Talks about Politics, Culture and International Affairs. Love to see things through the lenses. Short Films and Documentries make me More excited.
Back to top button