मनोरंजन

जाने उन सितारों के बारे में जो जीत चुके है ‘खतरों के खिलाड़ी’ का खिताब, जाने अब कौन कहां है

ये 11 सितारे जीत चुके है खतरों के खिलाड़ी का खिताब


जैसा की हम सभी लोग जानते है कि खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का आगाज हो चुका है। इस शो की पहली झलक रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की। आपको बता दें कि इस सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी,वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, अनुष्का सेन और राहुल वैद्य सहित कई प्रतिभागी नए-नए स्टंट करते हुए नजर आएंगे। इन कलाकारों ने अपने सभी चाहने वालों को इस शो की प्रीमियर की झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी और अपने सभी चाहने वालों को अपना नया रूप दिखाया। आपको बता दे कि स्टंट पर आधारित इस टीवी शो का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अगर हम इस शो की टीआरपी की बात करें तो यह शो पिछले 2, 3 सालों से टीआरपी के मामले में कई टीवी शो को पछाड़ चुका है। तो चलिए आज जानते है उन सितारों के बारे में जो जीत चुके है खतरों के खिलाड़ी का खिताब।

सीजन 1, नेत्रा रघुरामन: आपको बता दे कि सबसे पहले खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन का खिताब नेत्रा रघुरामन ने अपने नाम किया था। नेत्रा रघुरामन ने साल 2008 में सबसे पहले ये खिताब जीता था। नेत्रा रघुरामन एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ  एक मॉडल भी हैं। जो अक्सर रैंप शो करती हैं। नेत्रा रघुरामन ने खतरों के खिलाड़ी का खिताब जितने के बाद दो फिल्मों में काम किया।

सीजन 2, अनुष्का मनचंदा: आपको बता दे कि खतरों के खिलाड़ी के दूसरे सीजन का खिताब अनुष्का मनचंदा ने अपने नाम किया था। अनुष्का मनचंदा एक मॉडल और सिंगर होने के साथ साथ  तमिल भाषा की फिल्म ‘मनमाधन’ से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि अनुष्का मनचंदा ने खतरों के खिलाड़ी का खिताब जीतने के बाद ‘झलक दिखला जा’ और ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसे रियलिटी शो में भी काम किया।

सीजन 3, शब्बीर अहलूवालिया: शब्बीर अहलूवालिया को भला कौन नहीं जानता। शब्बीर अहलूवालिया टीवी जगत का एक मशहूर चेहरा है। शब्बीर अहलूवालिया ने एकता कपूर के शो ‘कुमकुम भाग्य’ में पॉप सिंगर बनकर सभी लोगों का दिल जीता था। उसके बाद उन्होंने साल 2010 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 3′ का खिताब जीता।

सीजन 4, आरती छाबड़िया: आपको बता दे कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 का खिताब आरती छाबड़िया ने अपने नाम किया था। आरती छाबड़िया ने महज  3 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने साल 2002 में ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से वापस बतौर एक अभिनेत्री अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

सीजन 5, रजनीश दुग्गल: खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 का खिताब रजनीश दुग्गल ने अपने नाम किया था।  रजनीश दुग्गल को विक्रम भट्ट की हॉरर थ्रिलर 1920 में मुख्य अभिनेता के तौर पर देखा होगा। इस फिल्म में रजनीश दुग्गल को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

सीजन 6, आशीष चौधरी: आशीष चौधरी ने साल 2015 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 का खिताब अपने नाम किया था। आशीष चौधरी को लोग फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए बहुत पसंद करते हैं।

और पढ़ें:जाने उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन पर लग चुके है यौन शोषण, छेड़छाड़ और रेप के आरोप

सीजन 7, सिद्धार्थ शुक्ला: सिद्धार्थ शुक्ला को आज के समय पर भला कौन नहीं जानता। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी जगत के एक मशहूर एक्टर है। आपको बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया अभी साल 2019 में सिद्धार्थ ने बिग बॉस सीजन 13 का खिताब अपने नाम किया।

सीजन 8, शांतनु माहेश्वरी: शांतनु माहेश्वरी भी टीवी जगत का एक जाना माना नाम है। टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ से सभी लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाने वाले शांतनु माहेश्वरी भी खतरों के खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर चुके है। आपको बता दे कि शांतनु माहेश्वरी ने खतरों के खिलाड़ी के सीजन 8 का खिताब अपने नाम किया था।

सीजन 9, पुनीत पाठक: आपको बता दे कि ‘डांस इंडिया डांस’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पुनीत पाठक भी खतरों के खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर चुके है। पुनीत पाठक ने साल 2019 में खतरों के खिलाड़ी’ का नौवां सीजन जीता था।

सीजन 10, करिश्मा तन्ना: करिश्मा तन्ना को भला कौन नहीं जनता। करिश्मा तन्ना टीवी जगत की एक जानी मानी कलाकार है। करिश्मा तन्ना ने अपने करियर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से किया था। आपको बता दे कि साल 2020 में करिश्मा तन्ना ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का खिताब अपने नाम किया था।

सीजन 11, निया शर्मा: आपको बता दे कि खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया 2020 में प्रसारित हुआ था। इस शो की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली थी।  इस सीजन की विजेता निया शर्मा बनी थी। इतना ही नहीं निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीजन आठ में भी नजर आई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button