मनोरंजन

Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह ने राइटर से शुरू किया था करियर ,बर्थडे पर जानिए उनके फिल्मी सफर को

रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। बॉलीवुड स्टार हमेशा न केवल अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और अजीबोगरीब फैशन विकल्पों के लिए चर्चा में बने रहते हैं

Ranveer Singh Birthday:  हर किरदार में जान डाल देते हैं रणवीर सिंह, ऐसे शुरू किया था अपना फिल्मी सफर


Ranveer Singh Birthday: एक्टर बनने के लिए रणवीर सिंह ने काफी संघर्ष किया है। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी एक्‍टर बन पाने की सारी उम्‍मीदें खत्‍म सी होने लगी थीं और वो विज्ञापनों के लिए कंटेंट लिखने का काम करने लगे थे.

रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। बॉलीवुड स्टार हमेशा न केवल अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और अजीबोगरीब फैशन विकल्पों के लिए चर्चा में बने रहते हैं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में एक सिंधी हिंदू फैमिली में हुआ था. एक्टर रणवीर सिंह आज जिस मुकाम पर आज पहुंचे हैं इसके लिए उन्हें बहुत कड़ा संघर्ष किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे है और जल्दी ही पापा बनने वाले हैं।

एक्टर बनने का था सपना बचपन से ही

वह बचपन से ही एक्टर बनने का सपना पाले हुए थे। इसी के चलते उन्होंने स्कूल प्ले और डिबेट आदि में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की। हालांकि इस दौरान वह लगातार ऑडिशन भी दे रहे थे। लेकिन उनका सेलेक्शन कहीं भी नहीं हो रहा था।

राइटर बन शुरू किया करियर

रणवीर सिंह का पूरा नाम ‘रणवीर सिंह भवनानी’ है। लेकिन उन्होंने ‘भवनानी’ को इसलिए हटा दिया। क्योंकि उन्हें लगता था कि उनका पूरा नाम काफी लंबा है। वहीं एक वजह यह भी थी कि उन्हें लगता था कि इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उनको कम अहमियत मिलेगी। जब रणवीर को किसी फिल्म में सेलेक्ट नहीं किया गया तो उन्होंने एडवर्टाइजिंग एजेंसी के साथ बतौर राइटर काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान रणवीर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया

इस फिल्म से इंडस्ट्री में मिली एंट्री

रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। इस फिल्म में अभिनेता ने बिट्टू शर्मा का रोल किया था। इस फिल्म के किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए रणवीर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में कई दिन बिताए और वहां के माहौल को समझा। फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ साल 2010 में रिलीज हुई और इसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया।

रणवीर सिंह को इस फिल्म के हिट होने के साथ ही मेल डेब्यू के अवॉर्ड से नवाजा गया रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 15 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। जिसके बाद अभिनेता को कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। अपनी हर फिल्म के साथ रणवीर अपनी एक्टिंग में चार चांद लगाते चले गए। उन्होंने बड़े पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए, जो दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं। रणवीर ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों में ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’,’बाजीराव मस्तानी’,’गली बॉय’,’पद्मावत’,’83’, आदि शामिल हैं।

शूटिंग के दौरान हुआ प्यार दीपिका से

रणवीर और दीपिका फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे. 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए और अब वह जल्दी ही पैरंट्स बनने वाले हैं।

रणवीर द्वारा निभाई 5 दमदार किरदार

फिल्म- गोलियों की रासलीला राम-लीला
किरदार- राम राजाड़ी

रणवीर सिंह के साथ पहली बार इसमें दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। इसी फिल्म के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म में रणवीर एक राजस्थानी लड़के राम राजाड़ी के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

फिल्म- बाजीराव मस्तानी
किरदार- पेशवा बाजीराव

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साल 2015 मेंबनी इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए।  इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने अपने सिर के बाल तक किरदार में फिट होने के लिए मुंडवा दिए थे। किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को 21 दिन होटल के कमरे में बंद रखा था।

फिल्म का नाम- सिम्बा

किरदार- संग्राम सिम्बा
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। रणवीर ने अपने लुक को दमदार बनाने के लिए इसमें मूंछे रखी थी, जिसे वह समय-समय पर ताव देते रहते थे। उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

फिल्म का नाम- 83
किरदार- कपिल देव

फिल्म 83 साल 2021 में रिलीज हुई में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था। भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजय की गाथा को इस फिल्म में दिखाया गया भारतीय क्रिकेट टीम ने जो इतिहास रचकर वर्ल्ड कप साल 1983 में हासिल किया था, जिसमें कपिल देव के योगदान को फिल्म में पास से दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की थी।

Read more:- Ranveer Singh-Prashant Verma: हनुमान के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग काम करने को एक्साइटेड हैं रणवीर सिंह, मेगा बजट फिल्म में आएंगे नजर

फिल्म का नाम -बैंड बाजा बारात

किरदार- बिट्टू

बैंड बाजा बारात से अपनी फिल्म में डेब्यू किया था। वहीं, अनुष्का शर्मा ने वेडिंग कोऑर्डिनेटर की सहायक श्रुति कक्कड़ की भूमिका निभाई। इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की काफी जमकर तारीफ हुई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button