मनोरंजन

Pushpa 2 Release Date: पुष्पा 2 की रिलीज डेट आई सामने, जल्द नए अवतार में दिखेगा अल्लू अर्जुन का जलवा

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एक्शन-ड्रामा पर आधारित फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन मोलेटी पुष्पा राज 2024 में स‍िनेमाघरों में धमाल मचाने वाले हैं। फिल्‍म 'पुष्‍पा 2' अगले साल 15 अगस्त, 2024 को र‍िलीज होगी।

Pushpa 2 Release Date: 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को की ये घोषणा


दर्शकों में ख़ुशी का माहौल है क्योंकि पुष्पा 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है।  सोमवार को निर्माताओं ने घोषणा की कि पुष्पा 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। आपको याद होगा ‘पुष्पा : द राइज’ जब सिनेमाघरों में आई थी तो लोगों के बीच इसका क्रेज़ काफी देखने को मिला था। आज तक पुष्पा के डायलॉग और गाने दर्शको के बीच काफी पसंद किए जाते है। इसी बीच ‘पुष्पा 2’ का पोस्टर रिलीज़ हो गया है और अब सबको बस फिल्म के आने का इंतज़ार है।  

Read more: Prabhas-Allu Arjun : फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने किया अपनी आने वाली दो फिल्मों पर बड़ा खुलासा

पुष्पा 2 रिलीजिंग डेट:

पहली फिल्म में अर्जुन के निभाए किरदार पुष्पा और मल्यालम फिल्म जगत के अभिनेता फहाद फासिल अभिनीत पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत के बीच दुश्मनी को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। यह जल्द ही नज़दीकी सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।   

पुष्पा 2 के रिलीज़ डेट सामने आने के बाद लोगों का इंतज़ार ख़तम होता हुआ नज़र आ रहा है। पुष्पा के बाद अब पुष्पा 2 लेकर आ रही है एक्शन और अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग का कॉंबो। आपको बता दे पुष्पा की ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए अल्लू अर्जुन को अवार्ड मिल चूका है। और अब देखना है  पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की धमाकेदार परफॉरमेंस लोगों का दिल जीत पाती है की नहीं ?

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button