मनोरंजन

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगी प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि हॉलीवुड फिल्म में काम के चलते वह काफी व्यस्त हैं, जिसकी वजह से वह फाल्के अवॉर्ड लेने भारत नही आ सकेंगी।

आपको बता दें, प्रियंका को फाउंडेशन की ओर से दूसरी बार यह पुरस्कार दिया जा रहा है, साल 2011 में सात खून माफ के लिए भी उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था।

priyanka-chopra

24 अप्रैल को मुंबई में दादासाहेब फाल्के की 147वीं जंयती के अवसर पर उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका को बाजीराव मस्तानी फिल्म में काशीबाई के किरदार के लिए यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button