मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा दुनिया में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री

फोर्ब्स ने ‘क्वांटिको’ में अभिनय करने के बाद प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर दिया है। प्रियंका यह प्रतिष्ठा पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

priyanka-chopra

प्रियंका चोपड़ा

टीवी जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में प्रियंका चोपड़ा का नाम आठवें पायदान पर हैं। वहीं अमेरिका की अभिनेत्री सोफिया वेरगारा लगातार पाचवें साल भी पहले स्थान पर कायम रही हैं।

आप को बता दें, बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल एबीसी की ‘क्वांटिको’ में अभिनय करके 1.1 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। अब वह क्वांटिको के दूसरे सत्र की तैयारी कर रही हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button