मनोरंजन

Priyanka Chopra Birthday Special: आसान नहीं था बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया था डरावना एक्सपीरियंस, जानें एक्ट्रेस ने कैसे चमकाई अपनी किस्मत

Priyanka Chopra Birthday Special: ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका को इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी ब्यूटी के लिए बल्कि अनोखी प्रतिभा के लिए भी जाना जाता है। वह अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इसके अलावा देसी गर्ल बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में भी गिनी जाती हैं।

Priyanka Chopra Birthday Special: जमशेदपुर में हुआ था प्रियंका का जन्म, अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्लफ की कर रहीं तैयारी

ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका को इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी ब्यूटी के लिए बल्कि अनोखी प्रतिभा के लिए भी जाना जाता है। वह अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इसके अलावा देसी गर्ल बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में भी गिनी जाती हैं। Priyanka Chopra Birthday Special प्रियंका चोपड़ा आज एक सक्सेसफुल मॉडल, एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है।

प्रियंका ने एक पॉडकास्ट शो में हॉलीवुड में कदम रखने के दौरान अपने डार्क फेज को लेकर बात की थी। उन्होंने अपने स्ट्रगल को सभी के साथ शेयर भी किया। साथ ही बताया कि वह इन सबसे कैसे बाहर निकलीं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि यह एक ऐसी इंडस्ट्री थी जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। Priyanka Chopra Birthday Special वहां के लोगों को मैं नहीं जानती थी। ऐसे दोस्त नहीं थे, जो सुबह दो बजे कॉल करें। वह बहुत महत्वपूर्ण था। मैं बहुत अकेली थी और यह बहुत डरावना अनुभव था। यह सब न्यूयॉर्क सिटी का किस्सा था, जो यूं भी एक चुनौतीपूर्ण शहर है। वह मेरी जिंदगी का एक काला दौर था’।

जमशेदपुर में हुआ था प्रियंका का जन्म Priyanka Chopra Birthday Special

अपने खुद के देश में अपनों के बीच रहकर कुछ करना और फिर एक नए देश में जाकर बिल्कुल स्क्रैच से शुरू करना और खुद को स्थापित करने में बहुत फर्क होता है। बिहार के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने पॉपुलैरिटी के मामले में ऐसी छलांग लगाई कि सारा आसमान ही नाप लिया। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। यहीं से उनका बॉलीवुड का सफर भी शुरू हुआ और उन्होंने कई सफल फिल्में कीं।

Read More:- Asha Parekh On Shammi Kapoor And Shatrughan Sinha: शम्मी कपूर को लेकर बोलीं आशा पारेख- हां! हम शादीशुदा थे, शत्रुघ्न सिन्हा संग ऐसा था रिश्ता

प्रियंका को मिला चुका है नेशनल अवॉर्ड Priyanka Chopra Birthday Special

इसके बाद साल 2004 में अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म ऐतराज में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया जिसमें उनकी बहुत प्रशंसा हुई। प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। जिसके बाद से उन्होंने धीरे-धीरे हॉलीवुड का रुख करना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने लॉस एंजेल्स से एक एजेंट को भी हायर किया जिसने प्रियंका को ग्रूम किया। साल 2012 में उन्हें अपना पहला इंटरनेशनल म्यूजिक एल्बम ‘इन माई सिटी’ मिला।

2012 में हुआ इंटरनेशनल म्यूजिक डेब्यू Priyanka Chopra Birthday Special

आपको बता दें कि ये एल्बम प्रियंका चोपड़ा का पहला सिंगिग डेब्यू भी था। इसके बाद वो साल 2013 में रैपर पिटबुल के साथ एग्जॉटिक (Exotic) में नजर आईं। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘प्लेन्स’ में ईशानी नाम के कैरेक्टर को अपनी आवाज भी दी थी। इसके बाद साल 2015 में प्रियंका ने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको (Quantico) में FBI एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाई।

Priyanka Chopra Birthday Special

ऑफर होने लगीं कई हॉलीवुड फिल्में Priyanka Chopra Birthday Special

Quantico सीरीज के साथ प्रियंका अमेरिकी ड्रामा सीरीज में लीड किरदार निभाने वाली पहली साउथ एशियन वुमेन बनीं। क्वांटिको के बाद प्रियंका को अन्य हॉलीवुड फिल्में भी ऑफर हुईं। उन्होंने बेवॉच में ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और जैक एफ्रॉन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। इस फिल्म में वो विलेन के किरदार में नजर आई थीं। प्रियंका ने फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक’ (2019) में इशाबेल का किरदार निभाया था। यह एक सपोर्टिंग रोल था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्लफ की तैयारी कर रहीं प्रियंका Priyanka Chopra Birthday Special

इसके बाद प्रियंका ने ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ में सती की भूमिका निभाई। यह फिल्म 22 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रियंका को ए किड लाइक जेक में भी एक छोटे से रोल में देखा गया था। इस फिल्म में ब्रिटिश अमेरिकी एक्टर आसिफ मांडवी ने प्रियंका के पति की भूमिका निभाई थी। इसके बाद प्रियंका ने सिटेडल और लव अगेन से हॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्लफ की तैयारी कर रही हैं। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे। प्रियंका इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

18 साल की उम्र में जीता था मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब Priyanka Chopra Birthday Special

आपको बता दें कि महज 18 साल की उम्र में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका के माता और पिता दोनों ही आर्मी डॉक्टर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई भी देश के कई शहरों में हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा बचपन से एक्टर नहीं बल्कि क्रिमिनल साइकाट्रिस्ट बनना चाहती थीं। महज 18 साल में ही मिस इंडिया का खिताब जीतकर प्रियंका स्टार बन गईं थीं।

80 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में कर चुकीं हैं काम Priyanka Chopra Birthday Special

प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल के करियर में अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है। साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शॉर्ट फिल्म साजन मेरे सतरंगिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने थमिजाह नाम की पहली फिल्म की थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button