मनोरंजन

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति के भाइयों ने स्पेशल मोमेंट्स शेयर कर बनाया उनके जन्मदिन को और खास

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर परिवार, दोस्त और प्रशंसक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके भाई, शिवांग चोपड़ा और सहज चोपड़ा और उनकी बहन, अभिनेता प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके जन्मदिन को विशेष तरीके से मनाया।

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति इस साल शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 22 अक्टूबर यानी कि अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। 2023 में परिणीति के लिए प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही बेहद खास रही हैं। पिछले महीने सितंबर में उन्होंने राघव चड्ढा से शादी की और इस महीने अक्टूबर में उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ रिलीज हुई, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आईं।

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर परिवार, दोस्त और प्रशंसक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके भाई, शिवांग चोपड़ा और सहज चोपड़ा और उनकी बहन, अभिनेता प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके जन्मदिन को विशेष तरीके से मनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivang Chopra (@shivangchopra99)

उनके भाइयों ने उनके साथ शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और शिवांग चोपड़ा ने लिखा, “उस बच्चे के लिए जो अब इतना छोटा नहीं रहा, जिस बच्चे को मैं बार-बार डांटता रहता हूं, जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। और मेरे पास आपकी बहुत सारी यादें हैं।”

सहज चोपड़ा ने भी अपनी बहन के लिए खास शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने अपनी बहन की सगाई के पलों की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, ”जन्मदिन मुबारक हो दीदी, यह देखकर मेरा दिल भर आया है कि यह साल आपके लिए क्या लेकर आया है, आपको वह प्यार मिला जिसके आप हकदार थे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahaj Chopra ƪϐ (@thisissahajchopra)

इसके बाद सहज ने लिखा, “जिस जिंदगी के आप हकदार थे वह अब आपके लिए तैयार है। आप हमेशा मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरी खुशी रहेंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”

Read more:- Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा के लहंगे में क्या है खास, जिसे बनाने में लगे 104 दिन?

प्रियंका चोपड़ा ने भी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और परिणीति दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे टीशा। आशा है कि तुम आज और हमेशा बहुत प्यार और खुशी से घिरी रहोगी।”

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button