मनोरंजन

बिपाशा 30 अप्रैल को बनेंगी करण ग्रोवर की दुल्हन!

बॉलीवुड की स्मॉल टाउन गर्ल यानी बिपाशा बासु व उनके ब्वॉयफ्रैंड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के बारे में चर्चा चल रही है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।  सूत्रों की माने तो करण ग्रोवर की मां दीपा सिंह ने अपने बेटे करण व बिपाशा के रिश्ते को अपनी ओर से सहमती देकर उन्हें आशीर्वाद भी दे दिया है।

गौरतलब है कि पहले बिपाशा और करण के घरवाले इन दोनों के रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे जिसकी वजह से दोनों की शादी पर विराम लग गया था। लेकिन अब यह दोनों  30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधने वाले है। दोनों ने शादी के लिए मुबंई के एक होटल को चुन भी लिया है।

bipasha Bashu

आपको बता दें, कि अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा के साथ यह तीसरी शादी होगी करण की पहली शादी श्रद्धा निगम से हुई थी फिर उनसे तलाक होने के बाद उन्‍होंने टीवी अभिनेत्री जेनिफर विगेंट से शादी की थी, जिनसे हाल ही में उनका तलाक हुआ। अब वह तीसरी बार बिपाशा से शादी करने वाले है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button