Parineeti Chopra: खुशियों का मौका! परिणीति-राघव ने किया पेरेंटहुड जर्नी का एलान, सितारों ने लुटाया प्यार
Parineeti Chopra: बॉलीवुड की चुलबुली और बबली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ बेहद खास खुशखबरी साझा की है।
Parineeti Chopra : फैंस और फैमिली के लिए खुशखबरी! परिणीति-राघव जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
Parineeti Chopra, बॉलीवुड की चुलबुली और बबली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ बेहद खास खुशखबरी साझा की है। अदाकारा ने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ एक प्यारा सा पोस्ट कर यह जानकारी दी कि उनकी जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही न केवल फैंस बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री खुशी से झूम उठी है।
फैंस ने बरसाया प्यार और दी दुआएं
जैसे ही परिणीति ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाला, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस लगातार कपल के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके इस नए सफर के लिए दुआ कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग उन्हें “क्यूटेस्ट कपल” और “परफेक्ट पैरेंट्स-टू-बी” कहकर संबोधित कर रहे हैं।
बॉलीवुड सितारों के दिल से निकली शुभकामनाएं
परिणीति और राघव की इस खुशखबरी को सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल पर खूब प्यार बरसाया। अनन्या पांडे ने कमेंट किया, “क्या बात है परिणीति… मेरी तरफ से आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।” वहीं, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर ने भी लिखा, “बधाई हो डार्लिंग।” इसी तरह, भूमि पेडनेकर और नेहा धूपिया ने भी परिणीति की पोस्ट पर खुशी जाहिर करते हुए उनके पेरेंटहुड सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
प्रियंका चोपड़ा बनीं मौसी, जताई खुशी
जहां बॉलीवुड के सितारे परिणीति को शुभकामनाएं दे रहे थे, वहीं उनकी बहन और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती थीं। प्रियंका ने भी इस मौके पर अपना उत्साह जताया और मौसी बनने की खुशी साझा की। उन्होंने भूमि पेडनेकर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो देसी गर्ल…”। उनके इस संदेश से साफ झलक रहा था कि वह भी इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
सेलेब्स की शुभकामनाओं से भरा इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट इस वक्त बधाई संदेशों से भरा पड़ा है। कई टीवी सेलेब्स और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह पोस्ट अब तक लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स हासिल कर चुका है। फैंस और फ्रेंड्स सभी इस कपल को “गोल्स” बता रहे हैं।

परिणीति-राघव की लव स्टोरी रही खास
गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने साल 2023 में शादी की थी। उनकी शादी बेहद शाही और ग्रैंड तरीके से हुई थी, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की जोड़ी को हमेशा ही फैन्स ने खूब प्यार दिया है। अब जब यह कपल पैरेंटहुड की ओर बढ़ रहा है, तो स्वाभाविक है कि हर कोई इनके लिए खुश है।
Read More : Relationship on social media पे प्यार का इज़हार करने से बचते है कई आशिक
सोशल मीडिया पर #PariRaghav ट्रेंड
इस अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर #PariRaghav और #ParineetiChopra जैसे हैशटैग लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस पुराने वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर इस कपल की नई शुरुआत पर उत्साह जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि परिणीति हमेशा से ही एक “फैमिली पर्सन” रही हैं और मां बनने के बाद उनका नया अवतार और भी प्यारा होगा।
Read More : Pregnancy Skin Care Routine: प्रेगनेंसी में स्किन की चमक बनाए रखने के लिए 11 आसान घरेलू उपाय
इंडस्ट्री और फैंस का मिला अपार प्यार
परिणीति और राघव ने जिस अंदाज में यह खुशखबरी साझा की, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी यह पोस्ट केवल एक जानकारी नहीं बल्कि प्यार और उम्मीद से भरा एक प्यारा एहसास थी। यही वजह है कि इंडस्ट्री से लेकर उनके चाहने वालों तक हर कोई इस नए सफर के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का यह अनाउंसमेंट इस समय पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चाहे फैंस हों, बॉलीवुड सेलेब्स हों या फिर फैमिली, हर कोई इस कपल के नए अध्याय के लिए बेहद उत्साहित है। खासकर प्रियंका चोपड़ा के कमेंट ने इस खुशी को और भी खास बना दिया है। अब सभी को बेसब्री से इंतजार है उस दिन का, जब परिणीति-राघव के घर नन्हा मेहमान आएगा और इस कपल की जिंदगी को नई खुशियों से भर देगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







