मनोरंजन

Nancy Tyagi: Cannes 2025 Controversy, नैंसी त्यागी का ‘Self-Made’ लुक निकला झूठा?

Nancy Tyagi: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय फैशन इंफ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने अपने स्व-निर्मित आउटफिट्स से खूब सुर्खियां बटोरीं।

Nancy Tyagi: क्या नैंसी त्यागी ने Cannes में किया फैशन फ्रॉड? सिंगर ने खोली पोल

Nancy Tyagi: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय फैशन इंफ्लुएंसर Nancy Tyagi ने अपने स्व-निर्मित आउटफिट्स से खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उनकी डिज़ाइन पर सवाल उठते हुए एक विवाद खड़ा हो गया है।

नेहा भसीन का आरोप

मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर नैंसी त्यागी पर उनके आउटफिट की नकल करने का आरोप लगाया है। नेहा का कहना है कि नैंसी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए उनके पुराने लुक को कॉपी किया है। सिंगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें साझा कीं, एक में नैंसी त्यागी नजर आ रही हैं और दूसरी में खुद नेहा भसीन। दोनों के आउटफिट काफी हद तक एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में नेहा ने लिखा, “ये कोर्सेट कुछ जाना-पहचाना सा लग रहा है… हम्म्म! बस सोच रही थी।”

View this post on Instagram

A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)

Read More : Mission Impossible 8: Final Destination 6 का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट, Mission Impossible 8 को छोड़ा पीछे

नैन्सी त्यागी की प्रतिक्रिया

नैन्सी त्यागी ने अब तक इस विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने आउटफिट्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा “ये कलर मेरी मम्मी का फेवरेट है, इसलिए इस बार डिसाइड किया कि ड्रेस डिजाइन में इसी कलर का हूं। इसे बनाने में पूरा एक महीना लगा, और मैं आखिरी पल तक ताईयारी में लगी रही, क्योंकि ड्रेस काफी हैवी थी। दिल से शुक्रिया उन सभी का जो इस प्यारी यात्रा का एक हिस्सा रहे, आप सबके बिना ये पल वापस इतना स्पेशल नहीं होता”।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस विवाद ने सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं। कुछ लोग नैन्सी की मेहनत और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा कर रहे हैं, जबकि अन्य उनकी डिज़ाइन की मौलिकता पर सवाल उठा रहे हैं। रेडिट पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “उनके डिज़ाइनों में Self-Made की कमी है और वे अक्सर दूसरों की नकल लगते हैं।”

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button