मनोरंजन
मुंबई मे हुआ दिव्यांका-विवेक का दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन

गुरूवार रात मुंबई में दिव्यांका-विवेक की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। जैसे कि उम्मीद थी इस मौके पर कई बड़े स्टार्स को स्पॉट किया गया। एकता कपूर के साथ उनके पिता जीतेन्द्र कपूर मां शोभा कपूर भी इस खास मौके पर दिव्यांका और विवेक को आशीर्वाद देने पंहुचे।
अपने इस दूसरे रिसेप्शन पर दिव्यांका ने डिजाइनर निलेश का पर्पल गाउन और विवेक ब्लैक कलर का सूट पहना था।

आपको बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की शादी 8 जुलाई को हुई थी, जिसके बाद इन्होंने अपना पहला रिसेप्शन चंडीगढ़ में दिया। वहीं 14 जुलाई को दूसरा रिसेप्शन मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए आयोजित किया था।
इस मौके पर कई टीवी स्टार्स मौनी रॉय, करण कुंद्र, दीपिका सिंह, गौतम रौड़े, पूजा गौर, सृती झा, अनिता हसनंदानी, चाइड स्टार रूहाणिका धवन पंहुचे।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at