मनोरंजन

Mission Raniganj: अक्षय कुमार की ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ का बदला नाम, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

जसवंत सिंह गिल की लाइफ और उस पूरी घटना पर फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू बनाई गई है। जसवंत सिंह के किरदार में है अक्षय कुमार।

Mission Raniganj: आखिरी मजदूर निकलने तक खदान में मौजूद रहे, सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक से हुए सम्मानित


INDIA और भारत के विवाद के बीच अक्षय कुमार की फिल्म द ग्रेट इंडिया रेस्क्यू का नाम फिर बदला गया है। अब इसे मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू नाम से रिलीज किया जाएगा। सबसे पहले इसे कैप्सूल गिल के नाम से रिलीज किया जाना था। जानिए क्या है उस कोयला खदान में फंसे 220 मजदूरों की रियल स्टोरी, जिस पर यह फिल्म आधारित है।
Mission Raniganj: आपको बता दें कि यह बात नवम्बर महीना साल-1989 की है। जगह पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोयला खदान की। रात का समय था। खदान में करीब 220 मजदूर काम कर रहे थे। तभी वहां पर दीवार में ब्लास्ट हुआ। पानी भरना शुरू हुआ। मजदूरों को यह अहसास हो गया था कि खतरा कितना बड़ा है। मामला जिम्मेदारों तक पहुंच पाता, इससे पहले एक शख्स मौके पर पहुंचा और मजदूरों की जान बचाई। वो नाम था माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल, जिन्हें कैप्सूल मैन भी कहा जाता है।

आखिरी मजदूर निकलने तक खदान में मौजूद रहे

मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जसवंत खुद खदान में उतरे। धीरे-धीरे मजदूरों को कैप्सूल के जरिए बाहर निकालने का रेस्क्यू मिशन शुरू किया। मौके पर हालात को संभाला जा सके, इसलिए वो अंतिम मजदूर को निकालने के बाद ही सबसे अंत में बाहर आए।

सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक से हुए सम्मानित

जसवंत सिंह को इस काम के लिए 1991 में सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया गया. इसके बाद मानवता की सेवा के लिए उन्हें भगत सिंह अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

बदला गया नाम

जसवंत सिंह गिल की लाइफ और उस पूरी घटना पर फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू बनाई गई है। जसवंत सिंह के किरदार में है अक्षय कुमार। फिल्म का टीजर 7 सितम्बर को आएगा। INDIA और भारत विवाद के बीच फिल्म का नाम बदला गया है। पहले इस फिल्म का नाम द ग्रेट इंडिया रेस्क्यू था, बाद में इसे मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू किया गया।

अक्षय कुमार संग परिणीति चोपड़ा आएंगी नजर

बता दें, इस फिल्म की शूटिंग ज्यादातर लंदन में बने पूजा एंटरटेनमेंट के स्टूडियो में हुई है। फिल्म के निर्देशक टीनू सुरेश देसाई हैं और ये फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। एक बार फिर दर्शकों को अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों फिल्म ‘केसरी’ में साथ नजर आए थे।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button