Met Gala 2026: Rachel Zegler के ‘Jaw Movements’ ने इंटरनेट पर मचाई बहस, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या हुआ है?’
Met Gala 2026 में Rachel Zegler का रेड कार्पेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्ट्रेस के unusual jaw movements को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
Met Gala 2026: Rachel Zegler के Jaw Movements पर छिड़ी बहस
Met Gala 2026: Met Gala 2026 में इस बार सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के एक्सप्रेशंस और रेड कार्पेट मोमेंट्स भी खूब चर्चा में रहे। हॉलीवुड अभिनेत्री Rachel Zegler ने अपने स्टाइलिश लुक से तो सभी का ध्यान खींचा ही, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक वायरल वीडियो की हो रही है।
Rachel Zegler के लुक ने खींची सबकी नजरें
Rachel Zegler ने Met Gala 2026 में डिजाइनर Prabal Gurung के Atelier Prabal Gurung गाउन में शानदार एंट्री की। उनका आउटफिट मशहूर पेंटिंग The Execution of Lady Jane Grey से इंस्पायर्ड था, जिसने रेड कार्पेट पर उन्हें अलग पहचान दी। ड्रामेटिक गाउन, यूनिक मेकअप और एलीगेंट स्टाइल के चलते Rachel कैमरों का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहीं। लेकिन इसी दौरान उनका एक छोटा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
Rachel Zegler wears blindfold to attend the Met Gala.
The actress, who sparked mass boycotts of ‘Snow White’ for her ‘woke’ outbursts, referenced the ‘Execution of Lady Jane Grey’ with her red carpet look. pic.twitter.com/uy9a9yUqiS
— Oli London (@OliLondonTV) May 5, 2026
वायरल वीडियो में दिखे ‘Unusual Jaw Movements’
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में Rachel Zegler लगातार अपने चेहरे और जबड़े को मूव करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, “वो बार-बार अपना मुंह क्यों हिला रही हैं?” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “लगता है उन्होंने Snow White memes को अपनाकर वही एक्सप्रेशन रखना शुरू कर दिया है।” वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी chewing competition की तैयारी कर रही हों।
Read More: Met Gala 2026 में Kylie Jenner का बोल्ड अवतार, न्यूड कॉर्सेट लुक देख इंटरनेट पर मची हलचल
सोशल मीडिया पर बंटे लोग
कुछ लोगों ने Rachel के एक्सप्रेशंस को लेकर मजाक उड़ाया, तो वहीं कई फैंस उनके सपोर्ट में भी सामने आए। फैंस का कहना है कि रेड कार्पेट पर कैमरों और इंटरव्यू के बीच कई बार सेलिब्रिटीज नर्वस या एक्सप्रेसिव दिखाई देते हैं और इसे बेवजह ट्रोल करना सही नहीं है। हालांकि, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर बहस जरूर छेड़ दी है और Rachel Zegler का नाम सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।
That jaw never took a break.. I think she was trying to qualify for the chewing contest at the Olympics.
— Kanchan Mehta (@kanchanmehta01) May 5, 2026
What’s with her stupid facial expressions? lol
— Doña de Commiefornia (@LaDonaDelValle) May 5, 2026
Met Gala 2026 में दिखा फैशन और आर्ट का संगम
Met Gala का आयोजन 4 मई को न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art में हुआ। इस साल की थीम “Costume Art” थी, जबकि ड्रेस कोड “Fashion Is Art” रखा गया था। इवेंट में Beyoncé, Nicole Kidman, Venus Williams और Anna Wintour को-चेयर के तौर पर शामिल रहे। वहीं Karan Johar समेत कई नए चेहरों ने भी इस बार Met Gala में डेब्यू किया।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







