मनोरंजन

Met Gala 2026 में Kylie Jenner का बोल्ड अवतार, न्यूड कॉर्सेट लुक देख इंटरनेट पर मची हलचल

Met Gala 2026 में Kylie Jenner ने अपने बेहद बोल्ड और यूनिक फैशन स्टाइल से सबको चौंका दिया। न्यूड कॉर्सेट और आर्टिस्टिक गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं काइली का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Met Gala 2026: न्यूड कॉर्सेट और ड्रामेटिक स्टाइल में दिखीं Kylie Jenner 

Met Gala 2026: दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट Met Gala में इस बार एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी लुक देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं Kylie Jenner ने। हर साल अपने यूनिक और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाने वाली काइली इस बार भी कुछ ऐसा पहनकर पहुंचीं, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी।

‘Fashion is Art’ थीम में Kylie Jenner का एक्सपेरिमेंटल लुक

इस साल Met Gala की थीम ‘Costume Art’ और ड्रेस कोड ‘Fashion is Art’ रखा गया था। इसी थीम को फॉलो करते हुए काइली जेनर ने मशहूर फैशन हाउस Schiaparelli का डिजाइन किया गया कस्टम गाउन पहना। उनका आउटफिट एक ‘लिविंग स्कल्पचर’ की तरह डिजाइन किया गया था। न्यूड शेड कॉर्सेट के साथ क्रीम कलर की फ्लोई स्कर्ट को इस अंदाज में तैयार किया गया कि ऐसा लग रहा था मानो ड्रेस शरीर से नीचे फिसल रही हो। रेड कार्पेट पर आते ही काइली का यह लुक कैमरों और सोशल मीडिया दोनों पर छा गया।

फॉक्स बॉडी डिटेलिंग ने खींचा लोगों का ध्यान

काइली के इस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनके कॉर्सेट की वजह से हुई। आउटफिट में आर्टिस्टिक बॉडी डिटेलिंग दी गई थी, जिसने इसे और ज्यादा बोल्ड बना दिया। अपने फैशन स्टेटमेंट को कंप्लीट करने के लिए काइली ने भारी डायमंड नेकलेस, ब्लीच्ड आइब्रो और वेवी हेयरस्टाइल चुना। माथे पर गिरती बालों की लट उनके पूरे लुक को हाई फैशन ड्रामा दे रही थी।

Read More: Ananya Birla met gala 2026: अनन्या बिड़ला का Met Gala में ग्रैंड एंट्री, चेहरा छुपाकर भी बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Kylie Jenner का यह लुक सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। कुछ लोग इसे फैशन और आर्ट का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड और अजीब करार दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे वो ड्रेस ऊपर करना भूल गई हों।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “ये फैशन कम और अजीब एक्सपेरिमेंट ज्यादा लग रहा है।” हालांकि काइली के फैंस ने उनके इस रिस्की फैशन को सपोर्ट करते हुए कहा कि Met Gala हमेशा से क्रिएटिव और अनोखे फैशन के लिए जाना जाता है और काइली ने इस थीम को पूरी तरह जस्टिफाई किया है।

हर साल Met Gala में चर्चा में रहता है Kylie का अंदाज

Kylie Jenner हर साल अपने Met Gala लुक से फैशन इंडस्ट्री में नई चर्चा छेड़ देती हैं। इस बार भी उनका न्यूड कॉर्सेट अवतार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग उनके इस लुक को ‘फैशन आर्ट’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे सबसे अतरंगी और बोल्ड रेड कार्पेट आउटफिट मान रहे हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button