Margot Robbie: हॉलीवुड एक्ट्रेस Margot Robbie का शाही अंदाज़, ‘ताज महल’ से जुड़ा हार पहनकर मचाया तहलका
Margot Robbie, हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर मार्गो रॉबी (Margot Robbie) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। वजह उनकी कोई नई फिल्म या विवाद नहीं, बल्कि एक बेहद खास और ऐतिहासिक शाही नेकलेस है,
Margot Robbie : जब हॉलीवुड से भारत तक पहुंचा शाही हार, Margot Robbie ने पहना Taj Mahal Necklace
Margot Robbie, हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर मार्गो रॉबी (Margot Robbie) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। वजह उनकी कोई नई फिल्म या विवाद नहीं, बल्कि एक बेहद खास और ऐतिहासिक शाही नेकलेस है, जिसे उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Wuthering Heights’ के प्रीमियर पर पहना। इस इवेंट में मार्गो रॉबी का लुक तो खूबसूरत था ही, लेकिन उनकी नेकपीस ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।यह नेकलेस कोई आम ज्वेलरी नहीं, बल्कि मशहूर ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’ है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है और जिसका सीधा कनेक्शन भारत और मुगल इतिहास से जुड़ा हुआ है।
प्रीमियर इवेंट में रॉयल लुक ने खींचा ध्यान
मार्गो रॉबी जब ‘Wuthering Heights’ के प्रीमियर पर पहुंचीं, तो उन्होंने एक एलिगेंट गाउन पहना हुआ था, लेकिन सबकी निगाहें उनके गले में सजे शाही हार पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं और फैशन से लेकर इतिहास प्रेमियों तक, हर कोई इस नेकलेस के बारे में जानने को उत्सुक हो गया।बताया जा रहा है कि यह वही ऐतिहासिक नेकलेस है, जो कभी लेजेंडरी ब्रिटिश-अमेरिकन एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर का था।
क्या है ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’ की खासियत?
‘ताज महल डायमंड नेकलेस’ को दुनिया के सबसे ऐतिहासिक और कीमती गहनों में गिना जाता है। यह हार मुख्य रूप से हरिताश्म यानी जेड स्टोन (Jade Stone) से बना है, जिसमें कस्टम गोल्ड, रूबी और डायमंड चेन जड़ी हुई है। इसे हार्ट शेप डिजाइन में तैयार किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।जेड स्टोन को पारंपरिक रूप से धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, यही वजह है कि इस नेकलेस का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी बेहद खास है।
![]()
एलिजाबेथ टेलर से जुड़ी कहानी
यह शाही हार हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर के निजी कलेक्शन का हिस्सा रहा है। बताया जाता है कि एलिजाबेथ के पति ने उन्हें यह नेकलेस उनके 40वें जन्मदिन पर तोहफे में दिया था। एलिजाबेथ टेलर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन उनके गहनों का कलेक्शन आज भी इतिहास का अहम हिस्सा माना जाता है।साल 2011 में एलिजाबेथ टेलर की संपत्ति की नीलामी हुई थी, जिसमें इस नेकलेस को करीब 74 से 80 करोड़ रुपये की भारी कीमत में नीलाम किया गया था।
एक वक्त पर रहस्यमयी तरीके से हुआ था गायब
इतिहास के पन्नों में इस नेकलेस से जुड़ा एक बड़ा रहस्य भी दर्ज है। कहा जाता है कि एक समय यह नेकपीस रहस्यमयी तरीके से गुम हो गया था, लेकिन बाद में यह एक लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड के पास पाया गया। यह कैसे और किन हालात में वहां पहुंचा, इसका जवाब आज तक साफ नहीं हो पाया है।बाद में मशहूर लग्जरी ब्रांड Cartier ने इसे अपने रॉयल कलेक्शन का हिस्सा बना लिया।
भारत और मुगल इतिहास से गहरा रिश्ता
इस नेकलेस का सबसे खास पहलू इसका भारत और मुगल खानदान से जुड़ा इतिहास है। इस हार पर फारसी भाषा में लिखा है—
“प्यार अमर है” इतना ही नहीं, इस नेकलेस पर मुगल बेगम नूरजहां का नाम भी अंकित है। इतिहासकारों के अनुसार, यह शाही हार सबसे पहले मुगल सम्राट जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां को भेंट किया था। इसके बाद मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल को यह नेकलेस तोहफे में दिया था।

Read More: Battle of Galwan के “Maatrubhumi” सॉन्ग ने कर दिया फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया इंतज़ार
ताजमहल और नेकलेस का कनेक्शन
मुमताज महल की मृत्यु के बाद शाहजहां ने उनकी याद में ताजमहल का निर्माण करवाया। माना जाता है कि इसी वजह से इस शाही हार को आगे चलकर ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’ कहा जाने लगा। यह नेकलेस प्रेम, समर्पण और अमर प्यार का प्रतीक बन गया।
विदेशी एक्ट्रेस तक कैसे पहुंचा यह शाही हार?
अब सवाल उठता है कि अगर यह हार मुगल बेगमों का था, तो यह विदेशी एक्ट्रेस तक कैसे पहुंचा? इतिहास के उतार-चढ़ाव, शाही खजानों के बंटवारे और नीलामी के दौर से गुजरते हुए यह हार अंततः पश्चिमी दुनिया तक पहुंचा और एलिजाबेथ टेलर के कलेक्शन का हिस्सा बना। आज मार्गो रॉबी द्वारा इसे पहनना इस बात का सबूत है कि भारतीय इतिहास से जुड़ी धरोहरें आज भी दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
Read More: Jackie Shroff: बॉलीवुड के स्टाइलिश हीरो जैकी श्रॉफ का जन्मदिन, जानें उनकी सफलता की कहानी
क्यों खास है Margot Robbie का यह लुक?
मार्गो रॉबी का यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि इतिहास, विरासत और शाही प्रेम की कहानी को दोबारा चर्चा में ले आया है। यही वजह है कि उनका यह नेकलेस इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसके पीछे छिपी कहानी जानने को बेताब हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







