मनोरंजन

Manoj Santoshi: मनोज संतोषी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में मातम, ‘भाबी जी घर पर हैं!’ के रहे थे अहम हिस्सा

Manoj Santoshi: लोकप्रिय टीवी शो भाभी जी घर पर है के प्रमुख राइटर मनोज संतोषी का हाल ही में निधन हो गया हैं,

Manoj Santoshi : मनोज संतोषी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में मातम, ‘भाबी जी घर पर हैं!’ के रहे थे अहम हिस्सा

Manoj Santoshi: ‘भाबी जी घर पर हैं!’ एक मशहूर हिंदी कॉमेडी टीवी शो है, जो साल 2015 में शुरू हुआ था और तब से यह दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना हुआ है। इस शो का कॉन्सेप्ट 90 के दशक के हिट शो ‘श्रimaan श्रिमति’ से प्रेरित है। लोकप्रिय टीवी शो भाभी जी घर पर है के प्रमुख राइटर मनोज संतोषी का हाल ही में निधन हो गया हैं, वह लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनकी काफी समय से नाजुक चल रही थी।

लेखक मनोज संतोषी का निधन

मनोज संतोषी ने कई लोकप्रिय टीवी शोज के लिए लेखन किया है। उनकी लिखी सीरीज में ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘एफआईआर’, ‘भाबी जी घर पर हैं!’ और ‘जीजा जी छत पर हैं’ जैसे हिट शोज शामिल हैं। उनकी लेखनी की खासियत यह थी कि दर्शक उनके शोज को पूरे परिवार के साथ बैठकर मनोरंजन के लिए देख सकते थे।

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Santoshi (@manojsantoshi)

Read More : Dhanashree New Song: युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री का नया गाना वायरल, फैंस बोले- ये तो उनकी कहानी लग रही!

शो की कहानी

यह शो कानपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और दो पड़ोसियों विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी की मजेदार जिंदगी को दिखाता है। दोनों एक-दूसरे की पत्नियों से प्रभावित रहते हैं और हास्यप्रद परिस्थितियों में फंसते रहते हैं। एक बेरोजगार पति, जो अपनी पड़ोसी अंगूरी भाभी से बहुत प्रभावित रहता है। एक सफल अंडरगारमेंट व्यापारी, जो विभूति की पत्नी अनीता भाभी पर मोहित रहता है।एक आत्मनिर्भर महिला, जो विभूति की पत्नी हैं और तिवारी जी के छुपे हुए क्रश का कारण बनती हैं।

Read More : Esha Deol: ईशा देओल को तलाक के बाद ‘रोमांस’ पर हेमा मालिनी की सलाह, क्या बेटी अपनाएगी मां की बात?

शो की लोकप्रियता

इस शो को &TV चैनल पर प्रसारित किया जाता है और यह हर उम्र के दर्शकों को पसंद आता है। इसका “सही पकड़े हैं!” और “सईंया जी” जैसे डायलॉग्स काफी फेमस हुए हैं। शो में सक्सेना जी (संदीप आनंद) का “आई लाइक इट!” डायलॉग भी लोगों को खूब हंसाता है।शो की कहानी और किरदार इतने मजेदार हैं कि इसे TRP में हमेशा टॉप कॉमेडी शो में गिना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button